Sport : भुवनेश्वर कुमार ने MI के खिलाफ एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार तहलका मचा रहे हैं. अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 54वें मैच में भुवी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं. इस मैच में एक ही ओवर में भुवी ने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी है. इसी के साथ भुवी ने फिर से पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया. इतना ही नहीं आईपीएल 2026 के सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार
आईपीएल 2026 में पावरप्ले (1-6 ओवर) के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा टॉप पर मौजूद हैं. रबाडा ने 9.17 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट अपने नाम किए हैं. जबकि भुवनेश्वर कुमार पावरप्ले में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 6.91 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है. तीसरे स्थान पर जॉफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने 9 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 9.36 का रहा है. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 7.73 की इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए हैं. मोहम्मद शमी 7.42 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट के साथ पांचवे नंबर पर हैं.
आईपीएल 2026 में पावरप्ले (1–6 ओवर) के दौरान सबसे ज्यादा विकेट
13 विकेट – कगिसो रबाडा (इकॉनमी रेट: 9.17)
12 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (इकॉनमी रेट: 6.91)*
9 विकेट – जॉफ्रा आर्चर (इकॉनमी रेट: 9.36)
8 विकेट – मोहम्मद सिराज (इकॉनमी रेट: 7.73)
7 विकेट – मोहम्मद शमी (इकॉनमी रेट: 7.42)
3️⃣ overs
1️⃣7️⃣ runs
3️⃣ wicketsIt was yet another sensational spell of powerplay bowling from Bhuvneshwar Kumar 🪄❤️
Updates ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @RCBTweets | @BhuviOfficial pic.twitter.com/XC0aKLDQz3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप को किया अपने नाम
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में अब तक कुल 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और इस वक्त पर्पल कैप उनके नाम है. यानी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवी टॉप पर मौजूद हैं. भुवी जिस फॉर्म में हैं वो इस साल पर्पल कैप को अपने नाम कर सकते हैं.
𝘽𝙝𝙪𝙫𝙞-𝙛𝙪𝙡 exhibition of new-ball magic! 🤌
🎥 Just sit back and admire the swing of things! ❤️
Updates ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @RCBTweets | @BhuviOfficial pic.twitter.com/STbZ16mzbj
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
यह भी पढ़ें: जानिए पर्ची में क्या लिखकर लाए थे उर्विल पटेल, 13 गेंदों में फिफ्टी लगाकर किया ऐसा सेलिब्रेशन, हुआ वायरल
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
RCB इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गज़नफर.
MI इम्पैक्ट सब्स दिग्गज: ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावेर, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर.
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…, CSK के 27 साल के उर्विल पटेल ने IPL 2026 में रच दिया इतिहास, इस मामले में बन गए नंबर-1
भुवनेश्वर कुमार ने MI के खिलाफ एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









