Sport : 203 रन बनाकर भी हारी लखनऊ, चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीतकर प्लेऑफ की ओर बढ़ाया कदम #INA

CSK VS LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला खेला गया. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने 204 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी सीएसके की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और रोमांचक मैच को आखिरी ओवर में 5 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस में एक कदम आगे पहुंची है.

CSK ने 5 विकेट से जीता मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को मजबूत शुरुआत मिली. चेन्नई के लिए उर्विल पटेल ने तूफानी पारी खेली, जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए. उर्विल ने महज 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया और फिर 23 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए.

ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, संजू सैमसन ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए. कार्तिक शर्मा 20 गेंद पर 20 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में शिवम दुबे 7 गेंद पर 15 और प्रशांत वीर 12 गेंद पर 18 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.

प्लेऑफ की ओर CSK ने बढ़ाया कदम

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर 2 अहम अंक हासिल कर लिए हैं. CSK की इस जीत के साथ ही अब उन्होंने अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर किया है. चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. टीम की लगातार तीसरी जीत है. गौर करने वाली बात है कि चेन्नई, आरसीबी और आरआर के पास 12-12 अंक हैं. ऐसे में अब प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प हो चुकी है. देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाती हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 203/5 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे बड़ी पारी जोश इंग्लिस ने खेली. इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाने के लिए मंच तैयार किया. इंग्लिस ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा शाहबाज अहमद ने दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली और वह 43 रन बनाकर नाबाद लौटे. मिचेल मार्श 10, निकोलस पूरन 1, ऋषभ पंत 15, एडेन मार्करम 6, अक्षत रघुवंशी 18, हिम्मत सिंह 17 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 203 रन बोर्ड पर लगाए.

ये भी पढ़ें: जानिए पर्ची में क्या लिखकर लाए थे उर्विल पटेल, 13 गेंदों में फिफ्टी लगाकर किया ऐसा सेलिब्रेशन, हुआ वायरल

203 रन बनाकर भी हारी लखनऊ, चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीतकर प्लेऑफ की ओर बढ़ाया कदम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button