Sport : भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से 3 घंटे में ही छीनी पर्पल कैप, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज #INA

Bhuvneshwar Kumar Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. रायपुर में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और एक बार फिर उन्होंने पर्पल कैप अपने नाम कर ली है. लगभग 3 घंटे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने पर्पल कैप पर कब्जा किया था, लेकिन भुवी से ज्यादा देर तक ये कैप दूर नहीं रही और उन्होंने एक बार फिर इसे अपने सिर पर सजा लिया है.
5- एहसान मलिंगा का नाम पांचवें नंबर पर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज एहसान मलिंगा पांचवें स्थान पर हैं. मलिंगा ने इस सीजन 11 मैचों की 11 पारियों में 22.63 के औसत से 15 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उन्होंने 9.44 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए हैं.
4- चौथे नंबर पर पहुंचे प्रिंस यादव
LSG VS RCB मैच में प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन दिए और 3 विकेट झटके. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. प्रिंस ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 22.50 के औसत से 16 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी 8.08 की रही है.
3- तीसरे नंबर पर हैं कगीसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. रबाडा ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 21.83 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.35 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
2- दूसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज
A much-needed breakthrough ☝️
Provided by the leader of #CSK‘s wicket-taking charts 💛
Anshul Kamboj with the BIG wicket 👏
Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/B3OqSOQRAv
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और पर्पल कैप की रेस में शामिल गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. अंशुल ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 19.21 के औसत से 19 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.20 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
1- भुवनेश्वर कुमार के पास है पर्पल कैप
Three wickets in his first two overs. 🙌
In the Powerplay, new ball in hand, 𝐁𝐇𝐔𝐕𝐍𝐄𝐒𝐇𝐖𝐀𝐑 𝐊𝐔𝐌𝐀𝐑 is a class apart. 🔥 pic.twitter.com/aBNjDrNAtp
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 10, 2026
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भुवनेश्वर कुमार पहुंच गए हैं. भुवी ने मुंबई इंडियंस के साथ खेले मुकाबले में पावर प्ले में ही 3 विकेट चटका लिए और इसी के साथ उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया. भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 15.40 के औसत से 20 विकेट झटक लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.51 की रही है.
Master of 𝗦𝘄𝗶𝗻𝗴. 𝗞𝗶𝗻𝗴 of the Powerplay. 👑❤️ pic.twitter.com/ZXeR360X2l
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 10, 2026
IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:-
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Bhuvneshwar Kumar | Royal Challengers Bengaluru | 11 | 20 | 15.40 | 7.51 |
| 2 | Anshul Kamboj | Chennai Super Kings | 11 | 19 | 19.21 | 9.20 |
| 3 | Kagiso Rabada | Gujarat Titans | 10 | 16 | 21.83 | 9.35 |
| 4 | Prince Yadav | Lucknow Super Giants | 11 | 15 | 20.93 | 8/17 |
| 5 | Ehsan Malinga | Sunrisers Hyderabad | 10 | 15 | 22.62 | 9.44 |
ये भी पढ़ें: जानिए पर्ची में क्या लिखकर लाए थे उर्विल पटेल, 13 गेंदों में फिफ्टी लगाकर किया ऐसा सेलिब्रेशन, हुआ वायरल
भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से 3 घंटे में ही छीनी पर्पल कैप, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









