Sport : CSK VS LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 204 रनों का लक्ष्य, जोश इंग्लिस ने खेली सबसे बड़ी पारी #INA

CSK VS LSG : चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 53वां मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की थी और पावर प्ले में ही 91 रन बना लिए थे. ऐसा लग रहा था कि LSG बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, मगर, फिर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 203/7 रन बनाए. हालांकि, ये स्कोर भी चेपॉक स्टेडियम में एक अच्छा स्कोर है. अब चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने के लिए 204 रन बनाने हैं.

पावर प्ले में LSG ने बनाए 91 रन

CSK VS LSG मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मजबूत शुरुआत मिली. पहले विकेट के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई. वहीं, पहला विकेट मिचेल मार्श के रूप में गिरा, जो 10 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. पावर प्ले में ही LSG ने एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. जहां, जोश इंग्लिस तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे.

नियमित अंतराल पर खोए विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स को मजबूत शुरुआत तो मिली, लेकिन फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने वापसी की और नियमित अंतराल पर LSG के बल्लेबाज आउट होते रहे. इस दौरान निकोलस पूरन 1 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान ऋषभ पंत भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 12 गेंद पर 15 रन बनाकर बोल्ड हो गए. एडेन मार्करम 6, अक्षत रघुवंशी 18 रन बनाकर आउट हुए. जोश इंग्लिस ने कमाल की बल्लेबाजी की और वह 33 गेंद पर 85 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इंग्लिस ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए. 

हिम्मत सिंहग 17 और मोहम्मद शमी बिना खाता खोले आउट हुए. आखिर में शाहबाज अहमद 25 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद लौटे और उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर LSG के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. लखनऊ ने 20 ओवर में 203/7 रन बोर्ड पर लगाए और चेन्नई सुपर किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया.

CSK के गेंदबाजों ने दिखाया दम

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को भले ही शुरुआत अच्छी न मिली हो, लेकिन फिर टीम ने मजबूत वापसी की.जेमी ओवरटन ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें महज 19 रन देकर 3 विकेट झटक लिए. नूर अहमद ने अपने स्पेल में 1 विकेट लिया और अंशुल कंबोज ने भी 2 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर सब छूटे पीछे, 25 साल के गेंदबाज ने पर्पल कैप पर किया कब्जा, IPL 2026 में झटके सबसे ज्यादा विकेट

CSK VS LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 204 रनों का लक्ष्य, जोश इंग्लिस ने खेली सबसे बड़ी पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button