Sport : वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए थे काइल जैमिसन, खुद किया खुलासा, बोले- 'कभी नहीं सोचा कि 15 साल के बच्चे से डर लगेगा…' #INA

Kyle Jemmison On Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई थीं. मगर, वैभव सेट होते, उससे पहले दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने उन्हें 4 रन पर ही आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस विकेट को काइल जैमिसन ने जिस अग्रेशन के साथ सेलिब्रेट किया, वो देखने लायक था. 

वैभव सूर्यवंशी को 4 रन पर काइल जैमिसन ने किया आउट

IPL 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हुई. इस मैच में टॉस जीतकर रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी चुनी. जहां, ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं. वैभव ने 2 गेंद पर 4 रन बनाए, जिसमें एक चौका लगाया. वैभव अपनी पारी को बुनते उससे पहले ही काइल जैमिसन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जहां वैभव सस्ते में आउट होकर निराश हो गए, तो वहीं काइल जैमिसन का सेलिब्रेशन देखने लायक था. उन्होंने काफी अग्रेशन के साथ वैभव के विकेट को सेलिब्रेट किया.

काइल जैमिसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

RR VS DC मैच के खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने माना कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी का खौफ था. जी हां, मैच खत्म होने के बाद काइल जैमिसन ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की.

ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए काइल जैमिसन ने कहा, “मैंने अपनी लाइफ में नहीं सोचा था कि मुझे 15 साल के बच्चे से डर लगेगा. लेकिन हमने थोड़ी प्लानिंग की और फिर उन्हें आउट कर दिया. ये अच्छा था. ज्यादातर टीमें राजस्थान रॉयल्स की टीम को देखती हैं, तो खासतौर पर टॉप-2 बल्लेबाज परेशान करते हैं. मिचेल स्टार्क ने हाई फुल टॉस डिलिवरी से एक को तो आउट कर दिया, फिर मैंने एक को यॉर्कर से आउट कर दिया. तो उन्हें जल्दी आउट करना अच्छा रहा और इससे पावर प्ले में उनका फ्लो बिगड़ गया.”

“वो वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं… तो जब भी आपके स्क्वाड में ऐसा कोई गेंदबाज होता है, तो आपकी टीम को सही समय पर सही फायदा मिलता है. हमें प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने की जरूरत थी. तो उनका (मिचेल स्टार्क) का होना अच्छा है और उनके साथ नई गेंद से बॉलिंग करना भी काफी अच्छा है.”

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काइल जैमिसन ने एकमात्र विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में चटकाया था. जबकि मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और रवींद्र जडेजा के रूप में 3 बड़े विकेट लिए थे.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा है आग

RR VS DC के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और महज 2 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. इस सीजन अब तक वैभव ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.64 और 40.40 के औसत से 404 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनके बल्ले से 35 चौके और 37 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव, अभिषेक, विराट सब छूटे पीछे, दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए थे काइल जैमिसन, खुद किया खुलासा, बोले- 'कभी नहीं सोचा कि 15 साल के बच्चे से डर लगेगा…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button