Sport : रोहित शर्मा ने LSG के खिलाफ खेली आतिशी पारी, 44 गेंदों में जड़ दिए इतने रन #INA

MI VS LSG: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. जहां, पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की टीम ने 229 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. इस टारगेट को चेज करने उतरी मुंबई की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. रियान रिकेल्टन 83 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, इंजरी से लौट रहे हिटमैन रोहित शर्मा भी शतक से चूक गए.
इंजरी से लौटकर रोहित शर्मा ने खेली 84 रन की पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. इंजरी से लौट रहे रोहित ने पहले 27 गेंदों में अर्धशतक बनाया. फिर वो यहीं नहीं रुके और उन्होंने बड़ी पारी खेली. वह 44 गेंद पर 84 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी मनिमरन सिद्दार्थ ने रोहित को आउट कर दिया. हिटमैन भले ही शतक से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया. रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए.
आईपीएल में रोहित के सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
23 बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026
25 बनाम सीएसके, कोलकाता, 2015 फाइनल
26 बनाम केएक्सआईपी, मोहाली, 2008
27 बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2026*
रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने बनाई 143 रनों की साझेदारी
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से इस मामले में आगे निकले निकोलस पूरन, IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने LSG के खिलाफ खेली आतिशी पारी, 44 गेंदों में जड़ दिए इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









