Sport : विराट कोहली को बड़ा झटका, ऑरेंज कैप की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर #INA

IPL 2026 Orange Cap List : आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट एक रात में ही बदल गई है. भारत के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑरेंज कैप टॉप 5 लिस्ट से बाहर हो गए हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के द्वारा पांचवें नंबर पर रिप्लेस कर दिया गया है. इसके साथ ही टॉप-5 में साई सुदर्शन की धमाकेदार एंट्री हो गई है, जबकि विराट कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए हैं.

विराट कोहली हुए टॉप – 5 से बाहर

इस वक्त विराट कोहली के 9 मैचों की 9 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 379 रन है. वो ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में छठवें स्थान पर हैं. आरसीबी के स्टार बैटर अब टॉप-5 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह पर यानी के अब पांचवें स्थान पर साई सुदर्शन पहुंच गए हैं. सुदर्शन 10 मैचों की 10 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 385 रन बना चुके हैं. 

नंबर -1 पर अभिषेक शर्मा का कब्जा

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का कब्जा है. अभिषेक ने 10 मैचों की 10 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 440 रन बनाए हैं और नंबर 1 के स्थान पर अपना कब्जा जमा रखा है. वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मौजूद हैं.

केएल राहुल ने 9 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 433 रन बनाए हैं. उनके बाद तीसरे स्थान पर सनराजर्स हैदराबाद के फिनिशर हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं. उनके नाम 10 मैचों की 10 पारियों में 425 रन है. उन्होंने टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक भी लगाए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी नंबर – 4 पर मौजूद 

भारत के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर मौजूद हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 404 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक मौजूद हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर गेंदें शतक अर्धशतक शून्य चौके छक्के
अभिषेक शर्मा (SRH) 10 10 440 135* 213 1 3 2 41 32
केएल राहुल (DC) 9 9 433 152* 233 1 3 1 42 24
हेनरिक क्लासेन (SRH) 10 10 425 65* 271 0 4 0 33 19
वैभव सूर्यवंशी (RR) 10 10 404 103 170 1 2 1 35 37
बी साई सुदर्शन (GT) 10 10 385 100 243 1 3 1 38 18
विराट कोहली (RCB) 9 9 379 81 229 0 3 0 42 15

ये भी पढ़ें : बदल गई पर्पल कैप लिस्ट! भुवनेश्वर के ताज पर मंडराया खतरा, IPL 2026 Purple Cap की रेस में शामिल हुआ खतरनाक गेंदबाज

विराट कोहली को बड़ा झटका, ऑरेंज कैप की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button