Sport : वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा… IPL 2026 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? टॉप-5 नामों पर डालिए नजर #INA

IPL 2026 में एक बार फिर बल्लेबाजों की धूम देखने को मिल रही है. हर मैच में छक्के-चौकों की झमाझम बारिश हो रही है और बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी होते नजर आ रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने की होड़ लगी हुई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी में से इस लिस्ट में कौन सबसे आगे है…
वैभव सूर्यवंशी हैं टॉप पर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे हैं वैभव सूर्यवंशी. 15 साल के इस खिलाड़ी ने विपक्षी गेंदबाजों के होश उड़ा रखे हैं. मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों के सामने वैभव ने पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 37 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 237.64 की स्ट्राइक रेट 40.40 के औसत से 404 रन बनाए हैं.
दूसरे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. अभिषेक ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 36 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 210.18 की स्ट्राइक रेट और 47.50 के औसत से 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 43 चौके भी लगाए हैं.
तीसरे नंबर पर हैं रयान रिकेल्टन
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रयान रिकेल्टन का नाम आता है. रिकेल्टन ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 33 छक्के लगाए हैं. रिकेल्टन ने आईपीएल 2026 में 190.95 की स्ट्राइक रेट और 54.29 के औसत से 380 रन लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 25 चौके भी निकले हैं.
चौथे नंबर पर हैं कूपर कोनोली
पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में शानदार शतक लगाया. अपने शतक के दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. कोनोली ने IPL 2026 में 10 मैचों की 9 पारियों में 26 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 171.36 की स्ट्राइक रेट और 53.86 के औसत से 377 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 31 चौके भी निकले हैं.
पांचवें नंबर पर हैं प्रियांश आर्या
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर प्रियांश आर्या का नाम आता है. प्रियांश ने इस सीजन 9 मैच खेले, जिसकी 9 पारियों में 26 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने 242.37 की स्ट्राइक रेट और 31.78 के औसत से 286 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके भी निकले हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | छक्के | रन | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 🥇 1 | Vaibhav Suryavanshi | Rajasthan Royals | 10 | 37 | 404 | 237.64 |
| 🥈 2 | Abhishek Sharma | Sunrisers Hyderabad | 11 | 36 | 475 | 210.18 |
| 🥉 3 | Ryan Rickelton | Mumbai Indins | 8 | 33 | 380 | 190.95 |
| 4️⃣ | Cooper Connolly | Punjab Kings | 10 | 26 | 377 | 171.36 |
| 5️⃣ | Priyansh Arya | Punjab Kings | 9 | 26 | 286 | 242.37 |
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर हैं सबसे आगे
वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा… IPL 2026 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? टॉप-5 नामों पर डालिए नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









