Sport : वैभव सूर्यवंशी 7 दिन बाद एक्शन में आएंगे नजर, ऑरेंज कैप पर होंगी नजरें, बस इतने रन बनाकर करेंगे कब्जा #INA

Vaibhav Sooryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग का 52वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आरआर का होमग्राउंड है. राजस्थान की टीम ने अपना पिछला मैच 1 मई को खेला था और अब वह एक सप्ताह के बाद दोबारा मैदान पर उतरेगी. ऐसे में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने इस सीजन अपने बल्ले का लोहा मनवाया है. 15 साल के वैभव के पास आज ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. आइए जानते हैं कि वैभव को ऑरेंज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज कितने रन बनाने होंगे.
आज एक्शन में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी की नजरें उनपर टिकी रहती हैं. इस सीजन वैभव ने अपने बल्ले से दम दिखाया और अपनी टीम को लगभग सभी मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. अब एक हफ्ते के बाद जब राजस्थान रॉयल्स अपना मैच खेलेगी, तो एक बार फिर सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी और टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.
ऑरेंज कैप पर होगी Vaibhav Sooryavanshi की नजरें
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पांचवें नंबर पर काबिज हैं. इस सीजन उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.65 की स्ट्राइक रेट और 40.40 के औसत से 409 रन बनाए हैं. ऐसे में आज RR VS GT मुकाबले में यदि वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप फिर से अपने नाम करनी है, तो उन्हें कम से कम 91 रन की बड़ी पारी खेलनी होगी.
मौजूदा समय में ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास है, जिन्होंने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं. ऐसे में अब वैभव 91 रन बनाकर ही हेनरिक से आगे निकल सकते हैं.
𝐌𝐚𝐱𝐢𝐦𝐮𝐦 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐧𝐭 🆚 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐦𝐮𝐦 𝐌𝐞𝐫𝐜𝐲! 🤯
Get ready for a high-stakes showdown between the man who clears the ropes & the man who rattles the stumps. 🥵#TATAIPL Revenge Week 2026 👉 #RRvGT | SAT, 9th May, 6:30 PM pic.twitter.com/Hh5ALWmUg7
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
वैभव सूर्यवंशी पूरा कर सकते हैं ‘छक्कों’ का शतक
राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज RR VS GT मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. उनके पास 100 टी20 छक्के पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने से सिर्फ वह एक कदम दूर हैं.
वैभव सूर्यवंशी को 100 टी20 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 1 छक्के की जरूरत है. यदि वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज 1 सिके्स लगा देते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में अपने 100 छ्क्के पूरे कर कर लेंगे. आपको बता दें, अब तक वैभव ने 61 छक्के आईपीएल में लगाए हैं, बाकी बचे हुए 38 छक्के इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए लगाए हैं.
RR जीतकर प्लेऑफ की ओर बढ़ाना चाहेगी कदम
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत तो शानदार की थी, लेकिन पिछले मैचों में उनके प्रदर्शन ने निराश किया है. RR ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह राजस्थान के पास 12 अंक हैं. वहीं, उनका सामना गुजरात टाइटंस से है और GT के पास भी 12 ही अंक हैं. ऐसे में आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाएगी, जबकि हारने वाली टीम ये मौका गंवाएगी.
ये भी पढ़ें: केएल राहुल बने IPL में 500 चौके लगाने वाले पांचवें भारतीय, यहां देखिए ऐसा करने वाले बल्लेबाजों के नाम
वैभव सूर्यवंशी 7 दिन बाद एक्शन में आएंगे नजर, ऑरेंज कैप पर होंगी नजरें, बस इतने रन बनाकर करेंगे कब्जा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









