Sport : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अग्रेशन दिखाना पड़ गया भारी, काइल जैमीसन को BCCI ने सुनाई सजा #INA

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को सस्ते में आउट किया और सिर्फ 4 रन पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मगर, वैभव को सस्ते में आउट करने के बाद तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इस विकेट को पूरे अग्रेशन के साथ सेलिब्रेट किया था. मगर, इस सेलिब्रेशन में उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया, जिसके लिए उन्हें सजा सुनाई गई है.

काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी का लिया विकेट

RR VS DC के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं. वह बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वैभव सूर्यवंशी की पारी शुरू होते ही खत्म हो गई.

जी हां, 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 2 गेंद पर 4 रन बनाए, जिसमें एक चौका लगाया. असल में, वैभव अपनी पारी को बुनते उससे पहले ही काइल जैमीसन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जहां वैभव सस्ते में आउट होकर निराश हो गए, तो वहीं काइल जैमीसन ने अग्रेसिव सेलिब्रेशन किया, जिसके लिए अब उनपर एक्शन लिया गया है और सजा सुनाई है.

काइल जैमिसन को BCCI ने सुनाई सजा?

वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन ने जो सेलिब्रेशन किया, उसके लिए अब उन्हें सजा सुनाई गई है. कीवी पेसर को IPL के कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो “ऐसी भाषा, एक्शन या हाव-भाव का इस्तेमाल करने से जुड़ा है जो मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या अग्रेसिव रिएक्शन हो.” इस अपराध के लिए बोर्ड ने उन पर खिलाड़ियों जुर्माना को लगाया ही ले, साथ ही उनके खाते में डिमेरिट अंक भी जोड़ा है.

IPL ने एक रिलीज में कहा,“दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर काइल जैमीसन को एक डिमेरिट पॉइंट मिला है और उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच नंबर 43 के दौरान IPL के प्लेयर्स और टीम ऑफिशियल्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए वॉर्निंग मिली है.”

“यह घटना पहली इनिंग्स के दूसरे ओवर में हुई, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन को एग्रेसिव तरीके से उनके करीब पाया गया, जिससे बैटर का एग्रेसिव रिएक्शन हो सकता था. जैमीसन ने गलती स्वीकार की और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा मान ली.”

दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीता मैच

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस का सिक्का रियान पराग के पक्ष में गिरा. जहां, RR के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बोर्ड पर लगा दिए. मगर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर और 5 गेंदें शेष रहते हुए टारगेट को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में दिल्ली की टीम 6वें स्थान पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए थे काइल जैमिसन, खुद किया खुलासा, बोले- ‘कभी नहीं सोचा कि 15 साल के बच्चे से डर लगेगा…’

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अग्रेशन दिखाना पड़ गया भारी, काइल जैमीसन को BCCI ने सुनाई सजा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button