Sport : 22 साल के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए वो कर दिखाया जो क्रिस गेल भी नहीं कर पाए #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 49वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. हैदराबाद के राजवी गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर बनाया. पंजाब किंग्स 236 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी और 33 रनों से मैच हार गई. इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए 22 वर्षीय विदेशी बल्लेबाज कूपर कोलोनी ने शानदार शतक लगाया.
कूपर कोलोनी ने जड़ा शानदार शतक
इस मैच में कूपर कोलोनी तब धमाकेदार पारी खेली जब उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए उनके बल्ले से विस्फोटक अंदाज में रनों का निकलना जरूरी था. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से नंबर 3 पर आकर 59 बॉल में 7 चौके और 8 छक्कों के साथ 181.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 107 रनों की पारी खेली. उन्होंने 57 बॉल में अपना शतक पूरा किया था.
🅷🆄🅽🅳🆁🅴🅳
A fine ton from Cooper Connolly waging a lone battle 🫡
10th hundred of this #TATAIPL season 🤩#KhelBindaas | #SRHvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/QLYiQRIEoe
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
कूपर कोलोनी ने रचा इतिहास
इस शतकीय पारी के साथ ही कूपर कोलोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया. वो आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज कूपर कोलोनी ने साउथ अफ्रीका के अनुवभी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया है, जो उनसे पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज थे.
That special feeling ft. Cooper Connolly 🥳
An emphatic way . reach his maiden #TATAIPL hundred 💯
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/rdMmmWQzln
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
कूपर कोलोनी ने 22 साल 257 दिनों की उम्र में आईपीएल शतक लगाया है. अब वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले विदेशी और ऑस्टेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं. ये कारनामा क्विंटन डी कॉक ने 23 साल 122 दिन की उम्र में किया था.
Picking up the ante 📈
🎥 Cooper Connolly keeping up #PBKS’ fight with delightful sixes 🔥
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/n34ppLPLSZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
IPL में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज
22 साल 257 दिन – कूपर कोनोली (PBKS) बनाम SRH, हैदराबाद, 2026*
23 साल 122 दिन – क्विंटन डी कॉक (DD) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
23 साल 153 दिन – डेविड वार्नर (DD) बनाम KKR, दिल्ली, 2010
23 साल 330 दिन – डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013
23 साल 352 दिन – कैमरून ग्रीन (MI) बनाम SRH, वानखेड़े, 2023
क्रिस गेल को इस मामले में कूपर कोलोनी ने छोड़ा पीछे
कूपर कोलोनी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 2018 में 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब इस लिस्ट में कूपर कोलोनी 2026 में 107 रन बनाकर पहुंच गए हैं.
Impressive 👌
Cooper Connolly brings up his 3⃣rd FIFTY of the season 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/ifbFYRDBt6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
IPL में SRH के खिलाफ PBKS की ओर से सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर
- 107 – कूपर कोनोली, हैदराबाद, 2026
- 104* – क्रिस गेल, मोहाली, 2018
- 99* – शिखर धवन, हैदराबाद, 2023
- 96 – हाशिम अमला, मोहाली, 2016
ये भी पढ़ें : LSG VS RCB में कौन जीतेगा आज का मैच, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें संभावित प्लेइंग-11
22 साल के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए वो कर दिखाया जो क्रिस गेल भी नहीं कर पाए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









