Sport : SRH vs RR Eliminator: क्वालीफायर-2 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर, वैभव के बाद ऑर्चर का धमाल #INA

SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर मुकाबले में हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है. मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया. इस हार के साथ इस सीजन हैदराबाद का सफर यही खत्म हो गया है. राजस्थान के दिए 244 रनों के लक्ष्य के जवाब में हैदराबाद की 196 रनों पर ऑलआउट हो गई है. अब क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर-1 हारकर आ रही है.
जोफ्रा ऑर्चर ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को किया आउट
राजस्थान रॉयल्स के दिए 244 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की दूसरी ही गेंद पर जोफ्रा ऑर्चर ने अभिषेक शर्मा को चलता किया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद ऑर्चर ने ईशान किशन को पवेलियन भेज हैदराबाद को दूसरा बड़ा झटका दिया. ईशान 11 गेंद पर 33 रन बनाए.
When the speedometer reads Jofra Archer 🥵
🎥 Relive his fiery dismissal🔽#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/lDJPCa4PH1
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
81 रन पर सनराइजर्स हैदराबाद की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन
इसके बाद स्मरण रविचंद्रन को 1 रन के निजी स्कोर पर नांद्रे बर्गर ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद ट्रेविस हेड को आउट कर जोफ्रा ऑर्चर ने सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका दिया. हेड 8 गेंद पर 17 रन बनाकर चलते बने. 81 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है. यश पुंजा ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा है. 10 गेंद पर 18 रन बनाए.
लगातार विकेट गंवाना सनराइजर्स हैदराबाद को पड़ा भारी
सनराइजर्स हैदराबाद ने 139 रन के स्कोर पर 7वां विकेट गंवा दिया थे. रवींद्र जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रेड्डी 38 रन बनाए. इसके बाद सुशांत मिश्रा ने कप्तान पैट कमिंस को 1 रन के स्कोर पर चलता किया. फिर साहिल अरोड़ा को रवींद्र जडेजा ने आउट कर हैदराबाद की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी. शिवांग कुमार ने लड़ाई लड़ी, लेकिन वो काफी नहीं था. वो 24 रन बनाए.
Qualifier 2 is officially locked in! 🔒
One final hurdle . the summit clash 🎟️#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/y73BAkfWXC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 97 रनों की तूफानी पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस एलिमिनेटर मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया था. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 50 रन बनाए. हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.
Vaibahv Sooryavanshi taking the last grab of the night . seal the win. Poetic! 💗😂
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2026
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के हाथों बाल-बाल बचा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 3 रन बनाते ही IPL में इस मामले में बन जाते नंबर-1
SRH vs RR Eliminator: क्वालीफायर-2 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर, वैभव के बाद ऑर्चर का धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









