Sport : 34 साल के बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब तेजी से प्लेऑफ की ओर बढ़ रहे हैं और हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप का दावेदार बदलता दिख रहा है. बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हाईस्कोरिंग मैच खेला गया, जिसमें एक बार फिर ऑरेंज कैप का दावेदार बदल गया. जी हां, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा से उन्हीं की टीम के एक खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप छीन ली है और वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज भी बन गया है. आइए जानते हैं कौन है वो…
5- वैभव सूर्यवंशी पांचवें पायदान पर काबिज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वैभव सूर्यवंशी पांचवें पायदान पर जा पहुंचे हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.65 की स्ट्राइक रेट और 40.40 के औसत से 409 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 37 छक्के और 35 चौके निकले हैं.
4- ईशान किशन
पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 55 रनों की अहम पारी खेली और अपनी टीम को जीत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.इसी के साथ ईशान किशन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए. ईशान ने IPL 2026 में अब तक खेले गए 11 मैचों की 11 पारियों में 186.89 की स्ट्राइक रेट और 37.18 के औसत से 409 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 22 छक्के निकले हैं.
An important knock comes . an end 👏
Ishan Kishan scores his 4️⃣th half century of the season and goes back for 55 (32) 👊
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/EieKm0XlL2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
3- केएल राहुल तीसरे नंबर पर मौजूद
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है. राहुल ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 180.89 की स्ट्राइक रेट और 49.44 के औसत से 445 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 44 चौके और 24 छक्के निकले हैं.
2- दूसरे नंबर पर खिसके अभिषेक शर्मा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अभिषेक ने इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 210.18 की स्ट्राइक रेट और 47.50 के औसत से 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 छक्के और 43 चौके लगाए हैं.
1- हेनरिक क्लासेन के सिर सजी ऑरेंज कैप
पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने एक तूफानी पारी खेली और वह 43 गेंदों पर 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसी के साथ क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे निकल गए और अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप भी छीन ली. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 54.89 के औसत और 157.32 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 23 छक्के लगाए हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 🥇 1 | Heinrich Klaasen | Sunrisers Hyderabad | 11 | 494 | 54.89 | 157.32 |
| 🥈 2 | Abhishek Sharma | Sunrisers Hyderabad | 11 | 475 | 47.50 | 210.18 |
| 🥉 3 | KL Rahul | Delhi Capitals | 10 | 445 | 49.44 | 180.89 |
| 4️⃣ | Ishan Kishan | Sunrisers Hyderabad | 11 | 409 | 37.18 | 186.89 |
| 5️⃣ | Vaibhav Suryavanshi | Rajasthan Royals | 10 | 409 | 40.40 | 237.65 |
ये भी पढ़ें: IPL 2026 अंक तालिका में उलटफेर, पंजाब किंग्स को हराकर SRH बनी नंबर-1, जानिए सभी टीमों का हाल
34 साल के बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









