Sport : 'मुझे उन टीमों की चिंता है जो बाद में अभिषेक का सामना करेंगी', सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान #INA

Suryakumar Yadav On Abhishek Sharma: टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को खेलने वाली है. इससे एक शाम पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान सूर्या ने टूर्नामेंट में लगातार 3 बार शून्य पर आउट हो चुके अभिषेक शर्मा को लेकर भी बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है.
अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले सूर्या?
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक कमाल के खिलाड़ी हैं, लेकिन ये टूर्नामेंट अब तक उनके लिए निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें वह खाता तक नहीं खोल सके और तीनों में ही शून्य पर आउट हुए हैं. मगर, इसके बावजूद उन्हें कप्तान का पूरा सपोर्ट है. सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
भारतीय कप्तान ने कहा, “मुझे उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की अधिक चिंता है जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं.”
#ICCT20WorldCup2026 | Ahmedabad, Gujarat: Indian cricket team’s T20 captain Surya Kumar Yadav says, “I am worried about the people who are worrying about Abhishek Sharma. I am more concerned for the teams that will face him later. He did everything last year, now it’s time for us… pic.twitter.com/w4XhjxOLMA
— ANI (@ANI) February 21, 2026
सूर्या ने टॉस को बताया ओवररेटेड
भारतीय कप्तान सूर्या ने टॉस को ओवररेटेड बताया. उनका कहना है कि इस बॉलिंग यूनिट के साथ आप स्कोर को डिफेंड कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “अब टॉस को ओवररेटेड माना जाता है. अगर आप पहली इनिंग्स में अच्छी बैटिंग करते हैं, तो ओस होने पर भी, आप इस बॉलिंग यूनिट के साथ अच्छा डिफेंड कर पाएंगे.”
#ICCT20WorldCup2026 | Ahmedabad, Gujarat: Ahead of Team India’s match against South Africa tomorrow, Indian cricket team’s T20 captain Surya Kumar Yadav says, “Toss is overrated now. If you bat well in the first innings, even if there’s dew, you’ll be able . defend well with… pic.twitter.com/wQew1zQPWE
— ANI (@ANI) February 21, 2026
विकेट को लेकर क्या बोले कप्तान?
सूर्यकुमार यादव ने विकेट के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट के हिसाब से ढलने के लिए तैयार हैं. हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े ट्रिकी थे. लेकिन हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को संभालकर खत्म करना है.”
ये भी पढ़ें: कौन था T20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ POTM बनने वाला भारतीय? अकेले किया था ये कारनामा
'मुझे उन टीमों की चिंता है जो बाद में अभिषेक का सामना करेंगी', सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









