Sport : टिम डेविड पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस वजह से लगा दिया बैन, जानिए क्या है पूरा मामला #INA

Tim David: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अभी जश्न ही मना रही थी कि बीसीसीआई ने उनके स्टार प्लेयर टिम डेविड पर कड़ा एक्शन ले लिया है. टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं. यह जुर्माना उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए लगाया गया है. इतना ही नहीं, टिम डेविड के 5 डिमेरिट प्वॉइंट हो गए हैं, जिसके चलते उनपर बीसीसीआई ने एक मैच का बैन भी लगा दिया है, जिसके चलते वह आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे.
टिम डेविड पर बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का ग्रैंड फिनाले खेला गया. इस फाइनल मैच के दौरान डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति पर अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण की कोई अन्य वस्तु जैसे पानी की बोतल) फेंकने” से संबंधित है.
टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं. यह जुर्माना उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए लगाया गया है.
🚨 . 🚨
Tim David of @RCBTweets has been fined 50% of his match fee for breaching Level 1 of the IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials during the #TATAIPL 2026 Final against #GT at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad.
Details 🔽 https://t.co/FN8adJQ36s
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2026
क्या है पूरा मामला?
RCB VS GT के बीच खेले गए फाइनल मैच के दौरान टिम डेविड ने एक ऐसी हरकत की, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया है. दरअसल, यह घटना पहली पारी के 10वें ओवर के दौरान हुई, जब एक विकेट गिरने के बाद डेविड ने आक्रामक रूप से अंपायर नितिन मेनन की ओर एक बर्फ की थैली फेंकी. डेविड ने अपना अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी श्री जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए दंड को स्वीकार किया. यह डेविड का तीसरा लेवल 1 उल्लंघन था.
Tim David पर लगा एक मैच का बैन
IPL 2026 में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन किया था. पहला अपराध उन्होंने मैच नंबर 20 में किया था, जब उन्होंने अंपायर के हाथों बॉल लेकर बार चैक की थी. ऐसा उन्होंने जबरदस्ती किया था. फिर उन्होंने मैच नंबर-54 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में मिडिल फिंगर दिखाई थी.
फिर गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए फाइनल मैच में टिम डेविड ने आक्रामक रूप से अंपायर नितिन मेनन की ओर एक बर्फ की थैली फेंकी थी. आईपीएल 2026 में 3 और कुल मिलाकर उनके 5 डिमेडिट प्वॉइंट हो चुके हैं, जिसके चलते अब उनपर एक मैच का बैन लगा दिया गया है. उन्हें आरसीबी के अगले आईपीएल सीजन के पहले मैच या आईपीएल 2027 में जिस फ्रेंचाइजी का वे प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके पहले मैच के लिए निलंबित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के कारनामों से RCB की बैक टू बैक जीत… इन 3 कारणों के लिए हमेशा याद रहेगा IPL 2026
टिम डेविड पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस वजह से लगा दिया बैन, जानिए क्या है पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









