Sport : किसान परिवार में जन्मे… मां ने जेवर बेचकर उठाया खर्चा… पढ़िए बिहार के लाल साकिब हुसैन की कहानी #INA

IPL 2026 में युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं. बिहार से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने डंका बजा रखा है और अब एक और युवा खिलाड़ी, जो बिहार से आता है, उसने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले साकिब के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा है. न केवल साकिब बल्कि उनके परिवार ने भी काफी त्याग किए और अब बेटा उनका नाम रौशन कर रहा है. उनका सफर संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है. गोपालगंज की गलियों से निकलकर आईपीएल के मंच तक का उनका सफर अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है.
कौन हैं साकिब हुसैन?
14 दिसंबर 2004 को बिहार में जन्मे साकिब ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की शुरुआत कर दी थी. उनकी तेज गेंदबाजी और आक्रामक मानसिकता ने घरेलू क्रिकेट जगत में कई लोगों को प्रभावित किया. उन्होंने अब तक 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 30.75 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. वहीं, 13 T20s मुकाबलों में उन्होंने 26.21 के औसत से 14 विकेट झटके.
A sensational debut for Sakib Hussain (4/24)! 🔥
Sunrisers Hyderabad and coach Varun Aaron believed in the young speedster, and he delivered with a brilliant spell! 👏#SRHvsRR #SakibHussain #TATAIPL pic.twitter.com/NZKkyt0wDr
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 13, 2026
मां ने जेवर बेचकर खरीदे थे जूते
IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साकिब हुसैन को अपने साथ जोड़ा था. मगर, वहां उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, लेकिन फिर आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बिहार के इस 21 वर्षीय गेंदबाज को 30 लाख रुपये की बेसप्राइज में अपने साथ जोड़ा. अब साकिब का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां संघर्ष की कहानी सुनाती हैं. ये युवा गेंदबाज अपने गांव में मैच खेला करते थे, जिससे उन्हें 500 रुपये मिलते थे.
Sakib Hussain — “Spike shoes are quite expensive. If we buy them, where will we get the money . eat?”
Sakib’s Mother — “I sold my own jewelry . buy him those shoes”
Their sacrifices have truly paid off. 🥹❤️ pic.twitter.com/ehLzuziq7i
— ` (@WorshipDhoni) April 14, 2026
साकिब हुसैन कहते हैं कि, मेरे पिता किसान हैं और उनके पैर में चोट है. मैं आर्मी में जाना चाहता था. जूता काफी महंगा आता है. वो बॉलिंग स्पाइक्स 10 हजार 15 हजार के आते हैं. तो हम लोग जूते लेंगे, तो खाएंगे कहां से. उनकी मां ने कहा, एक दिन वो आकर रोने लगा कि मम्मी हमारे पास जूता नहीं है. हम कैसे खेल पाएंगे. मेरे पास भी ऐसे पैसे नहीं थे कि हम जूते ले पाएं. फिर हमने अपने जेवर बेचे और उसके लिए जूते खरीदे.
Another debutant making his mark ✅
🎥 Glimpses of Sakib Hussain’s 4/24 in his first outing in #TATAIPL 🔥
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @sunrisers pic.twitter.com/ByAMDOgJiB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
डेब्यू मैच में चटकाए 4 विकेट
राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मुकाबले में 21 साल के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने डेब्यू किया और पहले ही मैच में 4 विकेट झटक लिए. साकिब ने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल (1) को आउट किया. फिर डोनोवन फरेरा (69), जोफ्रा आर्चर (2), रवि बिश्नोई (0) को चलता किया. इस तरह अपने स्पेल में 24 रन देकर 4 विकेट निकाले.
साकिब ने बॉलिंग कोच वरुण आरोन को क्रेडिट देते हुए कहा, “हर खिलाड़ी ऐसे डेब्यू का सपना देखता है. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. बॉलिंग कोच वरुण आरोन ने मुझे एक दिन पहले बताया था कि मुझे खेलने का मौका मिलेगा. इसलिए मैं तैयार था. वरुण भैया पिछले चार मैचों से मेरे साथ काम कर रहे हैं. इसका सारा श्रेय उन्हें जाता है.”
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-3 पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप
किसान परिवार में जन्मे… मां ने जेवर बेचकर उठाया खर्चा… पढ़िए बिहार के लाल साकिब हुसैन की कहानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









