Sport : ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बदलाव, विराट से सिर्फ 1 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 #INA

IPL 2026 Orange Cap : भारत में इस समय इंडिडयन प्रीमियर लीग 2026 खेला जा रहा है. अब तक टूर्नामेंट के कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं और ऑरेंज कैप किसके नाम है. इस बारे में फैंस जानना चाह रहे हैं. विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच सिर्फ 1 रन का अंतर है. ऐसे में ये भी फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि ये दोनों किस स्थान पर हैं. तो आइए आज हम आपको ऑरेंज कैप के टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं.
दरअसल, आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है. आईपीएल की शुरुआत से ही जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाता है. उसके सिर पर ये ऑरेंज कैप सज जाती है. अब एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है. ऑरेंज कैप बारी-बारी पांच खिलाड़ियों के सिर सज चुकी है, जो टॉप 5 में शामिल हैं.
Pure consistency out in the middle 🏏
Heinrich Klaasen ends the third week with the Orange Cap on his head 👏Who will be leading the race this time next week? ⏳#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/4Klq9DnxrQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
1 – हेनरिक क्लासेन – इस समय साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. उनका ऑरेंज कैप पर कब्जा है. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. उन्होंने 6 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 283 रन बनाए हैं और वो इस लिस्ट में टॉप पर हैं.
1⃣0⃣th #TATAIPL fifty when his team needed it 👌
Heinrich Klaasen makes it count again 🔝
Updates ▶️ https://t.co/uJG04r8iXD #KhelBindaas | #SRHvCSK | @SunRisers pic.twitter.com/Y2TfQcLhA5
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
2 – शुभमन गिल – भारत के स्टार बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरा स्थान फिलहाल हासिल किया हुआ है. गिल के नाम 4 मैचों में 3 अर्धशतक के साथ 251 रन बनाए हैं.
Sumptous Strokes 🫡
🎥 Shubman Gill was at his fluent best en route his superb 8⃣6⃣(50) 😎
Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR | @ShubmanGill pic.twitter.com/zzgu4kQikw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
3 – विराट कोहली – भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप के दावेदारों में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 6 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 247 रन बनाए हैं. उनके सिर से ऑरेंज कैप पहले शुभमन गिल ने छीनी और फिर अब वो कैप क्लासेन के सिर पर सजी हुई है.
Absolute Class 👌
Virat Kohli wasting no time in the chase 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG | @RCBTweets pic.twitter.com/MvHysjL3IV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
4 – वैभव सूर्यवंशी – भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में शुमार हैं. वो ऑरेंज कैप होल्डर्स में चौथे स्थान पर हैं और विराट कोहली से सिर्फ 1 रन पीछे हैं. वैभव ने 6 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 246 रन अब तक बनाए हैं. उन्होंने रविवार को अपने पिछले मैच में 46 रनों की पारी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली थी.
𝙄𝘾𝙔𝙈𝙄
🎥 Glimpses of Vaibhav Sooryavanshi & Yashasvi Jaiswal’s boundaries from the 81-run opening stand 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/UkiYifNgCJ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
5 – रजत पाटीदार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. वो एक समय ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने अब तक 6 मुकाबलों में 2 अर्धशतकों के साथ 230 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : PBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार, जानिए किस खिलाड़ी को लेकर खोला बड़ा राज
ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बदलाव, विराट से सिर्फ 1 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









