Sport : CSK vs KKR: नूर अहमद का तहलका, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता लगातार दूसरा मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली चौथी हार #INA

IPL 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया है. इस सीजन सीएसके की ये दूसरी जीत है. जबकि केकेआर की चौथी बार है. इस सीजन कोलकाता ने एक भी मैच नहीं जीती है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 193 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सिर्फ रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह 30 रनों के आंकड़े को छू सके. इसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. वहीं सीएसके के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट लिए.
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत रही खराब
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में फिन एलन और सुनील नरेन ओपनिंग करने उतरे. दूसरे ही ओवर में 13 रन के स्कोर पर अंशुल कंबोज ने फिन एलन को चलता किया. एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद खलील अहमद ने सुनील नरेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नरेन 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए.
No time wasted . make an impact 👊
Anshul Kamboj with the opening breakthrough for #CSK 💛
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @ChennaiIPL pic.twitter.com/ukRGq3gmQv
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
अंगकृष रघुवंशी रघुवंशी का भी नहीं चल्ला बल्ला
इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी संभाली और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर अकील हुसैन ने अंगकृष रघुवंशी को चलता किया इस पार्टनरशिप को तोड़ा. रघुवंशी 19 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए.
नूर अहमद ने एक ही ओवर में तोड़ी KKR की कमर
इसके बाद नूर अहमद ने एक ही ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की कमर तोड़ दी. इस ओवर में नूर अहमद ने पहले अजिंक्य रहाणे को चलका किया. रहाणे 22 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगले ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया. ग्रीन खाता भी नहीं खोल पाए. 85 रन के स्कोर पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. इसके बाद नूर अहम ने अपने अगले ओवर में रिंकू सिंह को 6 रन के स्कोर पर चलता किया.
WE LOVE YOU TWO, NOOR! ✨
pic.twitter.com/BpF6GiU0hP— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2026
रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल केकेआर को नहीं दिला सके जीत
इसके बाद रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके. रमनदीप सिंह 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए. वहीं रोवमैन पॉवेल 22 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह केकेआर 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट चटकाए. जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा अकील हुसैन को 1 सफलता मिली.
A fighting effort by Rovman Powell and Ramandeep Singh 🤝
But #CSK clinch the win in Chennai 👏
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/jrXblYsvPi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे. सीएसके के लिए संजू सैमसन 48 रन, आयुष म्हात्रे 38 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 41 रन बनाए. वहीं सरफराज खान ने 23 रन और शिवम दुबे ने 13 रनों का योगदान दिया. जबकि केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 सफलता मिली.
2 Roars in a row! 💛💯#WhistlePodu #CSKvKKR pic.twitter.com/N1MS8W0Phh
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2026
यह भी पढ़ें: 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले खतरनाक गेंदबाज का करियर हुआ खत्म! IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन
CSK vs KKR: नूर अहमद का तहलका, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता लगातार दूसरा मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली चौथी हार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









