Sport : IND vs PAK Hockey Match: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 5-3 से मुकाबला किया अपने नाम #INA

IND vs PAK Hockey Match: भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 पूल-डी में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है. शुरुआत में टीम इंडिया ने बढ़त हासिल कर पाकिस्तान पर दबाव डाल दिया था. यही कारण रहा कि पाकिस्तान ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो काफी नहीं रहा, क्योंकि भारतीय टीम ने भी 3 गोल दागकर 5-3 की मजबूत बढ़त ले ली थी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया. वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहिद हन्नान ने 2 गोल और सुफयान खान ने 1 गोल किया. इसा जीत के साथ भारतीय टीम टॉप-8 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है. टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में अभी भी बरकरार है. वहीं भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को कायम रखा है.
पहले क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम का रहा दबदबा
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पूल-डी का मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की. पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा गोल करने में ज्यादा वक्त नहीं लिया. पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में ही अभिषेक ने फील्ड गोल करते हुए मुकाबले में भारतीय टीम को 2-0 की अहम लीड दिला दी. टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया.
𝗔 𝗗𝗘𝗖𝗔𝗗𝗘 𝗢𝗙 𝗗𝗢𝗠𝗜𝗡𝗔𝗡𝗖𝗘. 𝗔𝗡𝗢𝗧𝗛𝗘𝗥 𝗖𝗛𝗔𝗣𝗧𝗘𝗥 𝗪𝗥𝗜𝗧𝗧𝗘𝗡. 🇮🇳🔥
Indian Men’s Team defeated Pakistan 5–3 in a thrilling Pool D clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026, extending their dominance in this iconic rivalry. 🏑🏆… pic.twitter.com/UqhiEV6v57
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 19, 2026
दूसरे क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान ने दागे 2-2 गोल
इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा जारी रखा. खेल के 20वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मुकाबले में टीम इंडिया की बढ़त को 3-0 कर दिया था. उनका यह दूसरा गोल था. हालांकि फिर 21वें मिनट में पाकिस्तान ने अपना पहला गोल किया.
पाकिस्तान के लिए शाहिद हन्नान ने यह गोल दागा, लेकिन फिर मुकाबले में दूसरे क्वार्टर के खेल के 23वें मिनट में अभिषेक ने दूसरा फील्ड गोल दागकर टीम इंडिया को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी, लेकिन फिर खेल के 25वें मिनट यानी 2 मिनट बाद पाकिस्तान ने दूसरा गोल किया. पेनल्टी कॉर्नर पर सुफयान खान ने गोल करके मुकाबले का अंतर 4-2 कर दिया. इस तरह मुकाबला का हाफ टाइम का खेल खत्म हुआ.
20 MATCHES.
10 YEARS.
18 WINS.
0 LOSS.India defeats Pakistan 5-3 at the 2026 Hockey World Cup . extend their unbeaten streak over Pakistan since 2016. 🇮🇳🏑 pic.twitter.com/aSKLFybjOJ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 19, 2026
आखिरी क्वार्टर में भारत ने 5-3 से बढ़त के साथ मैच को किया अपने नाम
भारतीय हॉकी टीम ने इसके बाद तीसरे क्वार्टर के 34वें मिनट में गोल कर मुकाबले में 5-2 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी. हार्दिक सिंह ने पेनल्टी शूट में गोल किया. तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाए रखा. हालांकि मुकाबले के आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की थी. खेल के 45वें मिनट में शाहिद हन्नान ने पाकिस्तान के लिए तीसरा गोल किया और अंतर को 5-3 कर दिया था, लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं था. टीम इंडिया ने अपनी 5-3 की बढ़त को बनाए रखा और मैच को अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें: ODI क्रिकेट में ट्राई सीरीज की वापसी, श्रीलंका-इंग्लैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, PCB ने किया ऐलान
IND vs PAK Hockey Match: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 5-3 से मुकाबला किया अपने नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,