Sport : जब कमर अकड़ी और पैर ने दिया जवाब, तब वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के काम आई धोनी की 'सीक्रेट एडवाइस', रच दिया इतिहास #INA

IND vs WI: क्रिकेट की दुनिया में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सूझबूझ और मैच फिनिश करने के अंदाज का हर कोई मुरीद है. लेकिन धोनी के ज्ञान की गूंज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ी उनके दिए गुरुमंत्र से मैच जीत रहे हैं. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. वेस्टइंडीज ने 352 रनों के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर भारत के खिलाफ इतिहास की अपनी सबसे बड़ी रन-चेज दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो रहे कैरेबियाई कप्तान शाई होप, जिन्होंने नाबाद 162 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली. मैच के बाद शाई होप ने खुलासा किया कि इस नामुमकिन से दिखने वाले लक्ष्य को मुमकिन बनाने के पीछे धोनी का ही एक गुप्त मंत्र था. 

शाई होप ने याद की धोनी से हुई बातचीत

तीसरे वनडे मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शाई होप ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैंने एक बार महान इंसान एमएस धोनी से बहुत अच्छी बातचीत की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो क्रीज पर आपके पास हमेशा उससे कहीं अधिक समय होता है जितना आप सोच रहे होते हैं. धोनी की यही बात इतने सालों से मेरे दिमाग में बैठ गई है और वनडे क्रिकेट में मेरे बेहद काम आ रही है. 

धोनी के अंदाज में होप ने तोड़ा 352 रनों का पीछा करने का दबाव

भारत द्वारा दिए गए 352 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान ने बिल्कुल धोनी के स्टाइल में ‘कूल’ रहकर बल्लेबाजी की. शाई होप ने बताया कि उन्होंने इतने बड़े टारगेट को देखकर घबराने के बजाय पूरे चेज को 10-10 ओवरों के पांच फेज में तोड़ दिया और हर फेज में 70 रन बनाने का छोटा टारगेट सेट किया. उंगली में चोट और कमर की तकलीफ के बावजूद होप क्रीज पर अंत तक डटे रहे और 143 गेंदों में 162 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेलकर टीम को 10 गेंद शेष रहते मैच जिता दिया. 

डेथ ओवर्स में ‘मिस्टर फिनिशर’ की तरह बरसे शाई होप

एक समय जहां वेस्टइंडीज की पारी के दौरान जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा था, शाई होप ने धोनी के उसी मंत्र को याद रखा और आखिरी तक गेम को खींच कर ले गए. डेथ ओवर्स आते ही होप ने अपना गियर बदला और भारतीय गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. 46वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंदों पर लगातार बाउंड्री बटोरने से लेकर आखिरी ओवरों में नमन धीर को छक्का जड़ने तक, होप ने मैच को उसी अंदाज में फिनिश किया जिसके लिए एमएस धोनी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. इस मैच को जीतकर वेस्टइंडीज ने खुद को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप होने से बचाया.

यह भी पढ़ें:  एक मैच, 22 नो-बॉल और टूट गया जम्मू-कश्मीर का सपना…, इस गेंदबाज की लापरवाही टीम पर पड़ी भारी

जब कमर अकड़ी और पैर ने दिया जवाब, तब वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के काम आई धोनी की 'सीक्रेट एडवाइस', रच दिया इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button