Sport : न वैभव न यशस्वी, 27 साल का ये बल्लेबाज रहा राजस्थान रॉयल्स की जीत का असली हीरो, खेली आतिशी पारी #INA

IPL 2026 का 40वां मैच मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार खेल दिखाया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ रियान पराग एंड कंपनी ने 2 अंक हासिल कर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया. मगर, क्या आपको मालूम है कि राजस्थान रॉयल्स की इस जीत का असली हीरो कौन रहा? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं…
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने की थी मजबूत शुरुआत
मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 223 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 51 रनों की साझेदारी की. फिर वैभव सूर्यवंशी 16 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं यशस्वी ने 27 गेंद पर 51 रन बनाए.
𝙁𝙚𝙧𝙧𝙚𝙞𝙧𝙖 𝙁𝙞𝙧𝙚 💥
A brilliant effort in the run chase from the @rajasthanroyals batter . earn the Player of the Match award 🔝👏
Scorecard ▶️ https://t.co/fBbdVnExPZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/qSx0QCEGMI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
RR की जीत का असली हीरो कौन?
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को शुरुआत तो मजबूत मिली, लेकिन फिर टीम को लक्ष्य पार कराने का काम डोनोवन फरेरा ने किया. जी हां, फरेरा ने पांचवें विकेट के लिए शुभम दुबे के साथ मिलकर 77 रनों की नाबाद पार्टनरशिप बनाई. फिर वह 26 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. अपनी पारी में फरेरा ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए, 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस शानदार पारी के लिए डोनोवन फरेरा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया और ये राजस्थान रॉयल्स की जीत के असली हीरो साबित हुए.
A QUICKFIRE PARTNERSHIP! 🔥
Shubham Dubey and Donovan Ferreira’s stand at a run rate of 14.4 that raced #RR . a fiery finish 👏
RELIVE THE STAND ▶️ https://t.co/lp0ITz8L0j#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/oRRjk6QOKB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
कौन हैं डोनोवन फरेरा?
डोनोवन फरेरा साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हैं, जो पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं. फरेरा ने आईपीएल 2026 में फरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. इससे पहले वह आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं. डोनोवन फरेरा ने आईपीएल में अब तक 11 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 148.07 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.
ये भी पढ़ें: ‘हमेशा की तरह हमारा काम…’, वैभव और यशस्वी को लेकर रियान पराग ने दिया दिल जीतने वाला बयान
न वैभव न यशस्वी, 27 साल का ये बल्लेबाज रहा राजस्थान रॉयल्स की जीत का असली हीरो, खेली आतिशी पारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









