Sport : पहले छिनी कप्तानी, फिर टीम से हुई विदाई, अब यहां से भी सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर, जैकब बैथल ने मचाया धमाल #INA

ICC . Rankings: इसी साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब दौर से गुजर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छीन ली गई, इतना ही नहीं, उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया है. अब सूर्या को एक और नुकसान हुआ है. दरअसल आईसीसी ने ताजा रैंकिंग अपडेट कर दी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. वहीं इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में एंट्री मारी है. जबकि टॉप पर मौजूद भारतीय स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को रेटिंग में थोड़ा फायदा हुआ है.
सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैकिंग के टॉप 10 से बाहर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. सूर्या इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है. आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. इसका असर सूर्या की रेटिंग पर भी पड़ा है और उन्हें 5 स्थानों का नुकसान हुआ है, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में 13वें पर चले गए हैं.
जैकब बैथेल को आईसीसी रैकिंग में हुआ फायदा
वहीं आईसीसी टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बैथेल को बंपर फायदा हुआ है. उन्होंने 7 स्थानों की छलांग लगाई है. बेथेल अब 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 708 हो गई है. बेथेल ने भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी, जिसका फायदा अब उन्हें टी20 रैंकिंग में हुआ है.
🚨 JACOB BETHELL MOVES TO NO.8 POSITION IN ICC T20I BATTING RANKINGS 🚨
– Jacob Bethell, The future star! ⭐ pic.twitter.com/m878Do1BtU
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 8, 2026
ईशान किशन ICC T20 रैकिंग में टॉप पर काबिज
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं. उनकी रेटिंग में थोड़ा फायदा हुआ है. इससे पहले 1 जुलाई को ईशान की रेटिंग 876 की थी, जो अब बढ़कर 897 की हो गई है. हालांकि, इससे कुछ ही दिन पहले तक उनकी रेटिंग 900 के पर पहुंची थी, लेकिन फिर कम हो गई, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में भी ईशान का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है.
ईशान और अभिषेक के बीच रेटिंग का काफी कम अंतर
आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-2 में इस वक्त भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है. ईशान पहले नंबर पर हैं, तो वहीं अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. ईशान ने कुछ ही समय पहले अभिषेक शर्मा से नंबर-1 की कुर्सी छीनी थी. अभिषेक शर्मा की मौजूदा रैंकिंग 881 की है. यानी इन दोनों टॉप बल्लेबाजों के बीच काफी कम अंतर है.
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दो मैच बाकी
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20I मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब 2 मुकाबले बाकी रह गए हैं. सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं पांचवां और आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा. यानी अगले सप्ताह आईसीसी की टी20 रैंकिंग में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. इंग्लैंड ने 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है, क्योंकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द रहा था. यानी अब टीम इंडिया या तो इस सीरीज को बराबर कर सकती है या फिर हार सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘वैभव फ्लॉप हुआ तो संजू को…’ भारत के दो दिग्गजों का बड़ा बयान, कहा- ‘सूर्यवंशी के साथ जल्दबाजी करके गलती की’
पहले छिनी कप्तानी, फिर टीम से हुई विदाई, अब यहां से भी सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर, जैकब बैथल ने मचाया धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,