Sport : सुनहरा मौका! वैभव सूर्यवंशी बस ये काम करते ही रचेंगे इतिहास, यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ करेंगे बड़ा कमाल #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बल्ले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में धमाल मचा दिया है. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में कुल 13 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 579 रन बनाए हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में 50 चौके और 53 छक्के भी दर्ज हैं.

वैभव सूर्यवंशी के पास अब तक सुनहरा मौका है. उनके पास आईपीएल 2026 में बाकी बचे हुए मैचों में यशस्वी जायसवाल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. ऐसा करने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शॉन मार्श को भी पीछे छोड़ना होगा. तब जाकर वैभव सूर्यवंशी नंबर – 1 के स्थान पर कब्जा कर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी को 46 रनों की दरकार

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में राजसथान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 625 रन बनाए थे. उनके बाद आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी शॉन मार्श हैं. उन्होंने आईपीएल 2008 में पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलते हुए 616 रन बिनाए थे.

यशस्वी और मार्श को देगी होगी वैभव को मात

अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बनने का मौका वैभव सूर्यवंशी के पास भी है. वो इस समय एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड खिलाड़ी है. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 ममें 579 रन बना लिए हैं. अब वैभव को शॉन मार्श को पीछे छोड़ने के लिए 37 और यशस्वी जायसवा को पीछे छोड़ने के लिए 46 रन बनाने होंगे. 

वैभव सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका

आईपीएल 2026 में अभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का 1 मैच बाकी है. इसके बाद अगर टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई अगर करती है तो उसे एक और मैच खेलने के लिए मिल सकता है. इस दौरान वैभव के पास मौका होगा कि वो 46 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अकैप्ड खिलाड़ी बन जाएं और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दें. 

एक IPL सीजन में किसी अनकैप्ड बैटर द्वारा सबसे ज्यादा रन

  • 625 – यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
  • 616 – शॉन मार्श (PBKS, 2008)
  • 579 – वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)*
  • 573 – रियान पराग (RR, 2024)
  • 549 – प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)
  • 516 – इशान किशन (MI, 2020)
  • 512 – सूर्यकुमार यादव (MI, 2018)

ये भी पढ़ें : ‘हम आखिरी ओवर में… ऋषभ पंत ने हार के बाद निकाली भड़ास, किया अभद्र शब्द का इस्तेमाल, जमकर हुए ट्रोल

सुनहरा मौका! वैभव सूर्यवंशी बस ये काम करते ही रचेंगे इतिहास, यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ करेंगे बड़ा कमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button