Sport : GT vs MI: मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े कर देंगे तस्वीर पूरी तरह साफ #INA

GT vs MI : आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल (सोमवार) को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत आज शाम 7:30 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और गुजरात के कैप्टन शुभमन गिल 7:00 करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मैच को कौन जीतेगा. आइए आज हम आपको उसके बारे में हेड टू हेड आंकड़ों के जरिए बताने वाले हैं.
अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन 2026 में काफी खराब रहा है. टीम इस समय सिर्फ 5 मैचों में से 1 मैच जीत पाई है, जबकि उसे 4 मैचों में हार मिली है. 2 अंकों के साथ मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी के 10वें स्थान पर हैं. वहीं अगर गुजरात टाइटंस की बात करें तो 5 में से 3 मैच जीत हैं, जबकि उसे 2 मैचों में हार मिली है. इस समय जीटी 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर हैं.
The 𝗪𝗘𝗦𝗧𝗘𝗥𝗡 𝗗𝗘𝗥𝗕𝗬 is here! ⚔️#GT’s winning streak or #MI’s losing run – what will change in Ahmedabad? 🤔#TATAIPL 2026 👉 #GTvMI | MON, 20th APR, 6:30 PM pic.twitter.com/lWzmFReYSu
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2026
GT vs MI के हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल आईपीएल में 8 मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि उसे सिर्फ 3 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं मुंबई की टीम 8 में से सिर्फ 3 मैच जीत पाई है. उसे 5 मैचों में गुजरात के हाथों करारी हार मिली है. इन आंकड़ों और हालिया प्रदर्शन के दम पर लग रहा है कि ये मैच गुजरात टाइटंस जीत सकती है लेकिन मुंबई इंडियंस को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है.
This Monday’s gonna be gooooood… 😍
Match Preview 📝- https://t.co/Uld5DsWZ3F pic.twitter.com/CHwZAQPDUQ
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 20, 2026
अब तक इन टीमों के बीच खेले गए मैच में गुजरात का मुंबई के खिलाफ उच्चतम स्कोर 233 रहा है, जबकि उनका न्यूनतम स्कोर 172 रन रहा है. वहीं मुंबई का हाईएस्ट स्कोर गुजरात के खिलाफ 228 है और लोएस्ट स्कोर 152 रन है.
गुजरात टाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों के परिणाम की बात करें तो, गुजरात ने 5 मैच में से 4 मुकाबले जीते हैं. वहीं मुंबई की टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. इन आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा पूरी तरह से मुंबई पर भारी है.
The team hits the nets for a final session ahead of an important game in Ahmedabad, in today’s #MIDaily 👊 pic.twitter.com/ae2RqFRUp0
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 20, 2026
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न.
Chasing a 𝗪 in Ahmedabad 💪
🔗 https://t.co/RJDUxnDNwd pic.twitter.com/z01qOOLDZC
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 20, 2026
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बदलाव, विराट से सिर्फ 1 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5
GT vs MI: मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े कर देंगे तस्वीर पूरी तरह साफ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









