Sport : ICC ने टेस्ट लेकर T20 तक बदल दिए कई नियम, बढ़ेगी अब टीमों की मुश्किलें #INA

ICC New Rules: अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कई पुराने नियमों को बदलकर नए नियम लागू कर दिए हैं. इन सभी नियमों को 31 मई को आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान अहमदाबाद में हुई आईसीसी की मीटिंग में मंजूरी मिली. आईसीसी के नए नियम का उद्देश्य खराब मौसम से मैच को बचाने के साथ-साथ मैचों की गति को भी तेज करना है. आईसीसी कई चीजों का ट्रायल कर रही है. अब आईसीसी की मीटिंग में दिन में होने वाले टेस्ट मैच में पिंक बॉल का इस्तेमाल, टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 मिनट का ब्रेक, लेग साइड वाइड ट्रायल, अवैध बॉलिंग एक्शन पर हॉक आई डेटा के एक्सेस को मंजूरी दी गई. इन नियमों के लागू होने के बाद क्रिकेट में अब काफी कुछ बदल जाएगा. यह नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे.
ये हैं आईसीसी ने नए नियम
टेस्ट मैचों में पिंक बॉल का ट्रायल: अब अगर नियमित टेस्ट मैच में खराब रोशनी के कारण दिन में खेल में रुकावट आती है, तो ऐसे में अंपायर्स दोनों टीमों की सहमति से रेड बॉल की जगह पिंक बॉल से टेस्ट मैच को आगे बढ़ा सकते हैं. यह नियम इसलिए लाया गया है, क्योंकि कई बार मैदान पर खराब रोशनी की वजह से मैच का समय बर्बाद होता है और रिजल्ट नहीं निकल पाता है, जिसकी वजह से WTC में टीमों को नुकसान होता है, लेकिन अब इस नियम के आने से टेस्ट में ड्रॉ मैचों की संख्या कम हो सकती है, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों को फायदा हो सकता है.
T20I में 15 मिनट का ब्रेक और बल्लेबाजों के लिए नियम: आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 15 मिनट का ब्रेक को भी मंजूरी दी है. इस दौरान टीम के हेड कोच यानी कोचिंग स्टाफ मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बात कर सकते हैं. हालांकि ब्रेक खत्म होते ही बल्लेबाजों को खेलने के लिए तुरंत तैयार रहना होगा. अब तक यह नियम सिर्फ वनडे क्रिकेट में था. वनडे में ही ब्रेक के दौरान कोचिंग स्टाफ मैदान पर जाते थे और बात करते थे, लेकिन अब टी20 इंटरनेशनल में भी इस नियम का लागू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के कारनों से RCB की बैक टू बैक जीत… इन 3 कारनामों के लिए हमेशा याद रहेगा IPL 2026
लेगसाइड वाइड का नियम लागू: अब बाहर जाने वाली हर गेंद को वाइड नहीं दी जाएगी. दरअसल अब लेग-साइड में एक विशेष गाइडलाइन (रेखा) तय की जाएगी. अगर गेंद उस रेखा के भीतर रहती है, तो उसे वाइड नहीं दिया जाएगा, भले ही वह लेग स्टंप के बाहर हो. अभी आईसीसी ने अभी इस नियम का ट्रायल में रखा है.
लाइटिंग टेक्नोलॉजी पर रिसर्च: स्टेडियम में खराब रोशनी की वजह से मैच में समय काफी बर्बाद होता है, लेकिन अब मैच में समय को बर्बाद होने से बचाने के लिए, LED और स्मार्ट लाइटिंग टेक्नोलॉजी पर रिसर्च की जाएगी.
अवैध बॉलिंग एक्शन के लिए हॉक-आई (Hawk-Eye) की मदद: अब अवैध तरीके से गेंदबाजी करने वाली बॉलर्स की मुश्किलें बढ़ेंगी. अगर मैच अधिकारी किसी गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन को अवैध मानकर उसकी रिपोर्ट करने का विचार कर रहे हैं, तो वे हॉक-आई (Hawk-Eye) तकनीक के डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे. ये सभी नियम 1 अक्टूबर 2026 से पूरी तरह से लागू हो जाएंगे.
🚨 KEY RECOMMENDATIONS APPROVED AT ICC BOARD MEETING 🚨
• Trialling the use of a pink ball in regular Test Matches, with prior agreement from both teams, . maximise play in case of anticipated bad light.
• Research on lighting technology for match officials and venues .… pic.twitter.com/xYRSdh2ULo
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 1, 2026
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया, PSG और अब RCB ने लगातार जीते खिताब, क्या इतिहास दोहरा पाएगी मेसी की टीम अर्जेंटीना?
ICC ने टेस्ट लेकर T20 तक बदल दिए कई नियम, बढ़ेगी अब टीमों की मुश्किलें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









