Sport : GT vs RCB: जेसन होल्डर, राशिद-अरशद खान की घातक गेंदबाजी, बेंगलुरु ने गुजरात को दिया सिर्फ इतने रनों का लक्ष्य #INA

GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर सिमट गई है. आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. 

विराट कोहली और बेथल आरसीबी को नहीं दिला पाए अच्छी शुरुआत

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथल ने की. हालांकि बेथल कुछ खास नहीं कर सके और 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने चलता किया. इसके बाद कगिसो रबाडा ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी को 35 रन के स्कोर पर दूसरा झटका दिया. कोहली 13 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया.  

96 रन के स्कोर पर आरसीबी ने गंवा दिए 96 रन

इसके बाद आरसीबी ने 96 रन के स्कोर पर छठां विकेट गंवा दिया. राशिद खान ने कप्तान रजत पटीदार को पवेलियन का रास्ता दिखाया. पटीदार 15 गेंद पर 19 रन बनाए. इसके बाद जेसन होल्डर ने 1 रन के निजी स्कोर पर जितेश शर्मा को चलता किया. फिर राशिद खान ने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया. डेविड 6 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अरशद खान ने क्रुणाल पांड्या के रूप में आरसीबी को छठां झटका दिया. पांड्या 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

आरसीबी को 7वां झटका लगा है. राशिद खान ने देवदत्त पडिक्कल को आउट कर पवेलियन भेजा. पडिक्कल 24 गेंद पर 44 रन बनाए, फिर जेसन होल्डर ने रोमारियो शेफर्ड को आउट कर आरसीबी को 8वां झटका दिया. रोमारियो शेफर्ड 15 गेंद पर 17 रन बनाए. इसके बाद देखते ही देखते आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर सिमट गई. भुवनेश्वर कुमार 15 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए. जबकि वेंकटेश अय्यर ने 12 रनों का योगदान दिया.

अरशद खान ने 3 विकेट लेकर मचाया तहलका

गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली.  

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.

आरसीबी की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11:  शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार. 

गुजरात की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया.

यह भी पढ़ें:  ‘हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था, वैभव सूर्यवंशी अभी बच्चा…’, राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी पर धवन का बड़ा बयान

GT vs RCB: जेसन होल्डर, राशिद-अरशद खान की घातक गेंदबाजी, बेंगलुरु ने गुजरात को दिया सिर्फ इतने रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button