Sport : IPL 2026: लैवेंडर जर्सी पहनकर आज मैदान पर उतरेगी गुजरात टाइटंस, उद्देश्य जानकर आप भी करेंगे GT को सलाम #INA

IPL 2026 का 56वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम लैवेंडर कलर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी. 12 मई SRH के साथ खेले जाने वाले मैच में जीटी लगातार चौथे साल लैवेंडर जर्सी पहनने वाली है. मगर, क्या आपको मालूम है कि गुजरात की इस जर्सी के बदले रंग का मतलब क्या है? गुजरात टाइटंस का लैवेंडर जर्सी पहनने के पीछे क्या उद्देश्य है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको लैवेंडर जर्सी के बारे में विस्तार से बताएंगे…
गुजरात टाइटंस की लैवेंडर जर्सी पहनने के पीछे क्या उद्देश्य है?
गुजरात टाइटन्स एक बार फिर कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं और आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले अपने घरेलू मैच में खास लैवेंडर जर्सी पहनेंगे. लगातार चौथे साल इस पहल को जारी रखते हुए, GT का उद्देश्य इस बीमारी से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ा होना है और यह संदेश देना है कि कैंसर को मजबूती से, समय पर इलाज और सामूहिक सहयोग से लड़ा जा सकता है और इसे हराया जा सकता है.
फ्रेंचाइजी क्रिकेट के मंच का उपयोग करके कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ लड़ाई में दृढ़ता के महत्व को उजागर करना चाहती है और यह संदेश देना चाहती है कि समय पर उपाय और उचित देखभाल से कैंसर को हराया जा सकता है.
What it means 💜🎗️ pic.twitter.com/qM7Psspok4
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 12, 2026
शुभमन गिल ने लैवेंडर जर्सी पहनने को लेकर क्या कहा?
लैवेंडर जर्सी गेम गुजरात टाइटन्स के प्रशंसकों और व्यापक क्रिकेट समुदाय के लिए कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है. इस पहल के माध्यम से, फ्रेंचाइजी खेल की शक्ति का इस्तेमाल करके खेल से परे सार्थक सामुदायिक प्रभाव डालने के प्रयास को जारी रखती है.
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस पहल के लिए टीम का सपोर्ट करते हुए कहा, “एक खिलाड़ी होने के नाते, हम समझते हैं कि क्रिकेट का मैदान से परे कितना प्रभाव हो सकता है. लैवेंडर जर्सी पहनना कैंसर से प्रभावित लोगों और परिवारों के प्रति अपना सपोर्ट दिखाने के लिए गुजरात टाइटंस की ओर से एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है. हमें उम्मीद है कि यह खेल लोगों को एक साथ लाने और एक-दूसरे का साथ देने की भावना को मजबूत करने में मदद करेगा.”
Every effort today will be in support of the fight against cancer 💜🎗️
Match Preview 📝: https://t.co/nqQ9t9wzvf pic.twitter.com/IUWGOIu44U
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 12, 2026
जीतने वाली टीम बनेगी टेबल टॉपर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है. आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच के अहम मैच खेला जाने वाला है. दोनों ही टीमों के पास 14-14 अंक हैं. ऐसे में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो टीम मैच जीतेगी, वह टेबल टॉपर बन जाएगी. तो देखने वाली बात होगी कि GT VS SRH मैच में कौन बाजी मारता है और किसे हार का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा आज अपनी ही टीम के खिलाड़ी से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, GT VS SRH मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
IPL 2026: लैवेंडर जर्सी पहनकर आज मैदान पर उतरेगी गुजरात टाइटंस, उद्देश्य जानकर आप भी करेंगे GT को सलाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









