Sport : वैभव सूर्यवंशी से इस मामले में आगे निकले निकोलस पूरन, IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज #INA

IPL 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने LSG को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. जहां, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया. पूरन ने महज 16 गेंद में अपनी ये फिफ्टी पूरी की और एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
निकोलस पूरन ने 16 गेंदों में बनाई फिफ्टी
मुंबई इंडियंस के साथ खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों पर धावा बोला और महज 16 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि, पूरन अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके और 21 गेंदों में 63 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. अपनी पारी में पूरन ने 8 छक्के लगाए और 1 चौका लगाया. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा.
Putting the Wankhede crowd on catch-practice duty 🚀
🎥 Nicholas Pooran is operating on a completely different planet tonight 🪐
Updates ▶️ https://t.co/elXSOvaeig #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvLSG pic.twitter.com/KsyFOCTSn1
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2026
वैभव सूर्यवंशी को पूरन ने छोड़ा पीछे
IPL 2026 में निकोलस पूरन के बल्ले से पहली फिफ्टी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई है. मुंबई के खिलाफ पूरन ने 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई. इसी के साथ वह आईपीएल में 20 गेंदों से कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
निकोलस वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हैं. जी हां, निकोलस की ये आईपीएल में 5वीं फिफ्टी थी, जो उन्होंने 20 गेंदों से कम में पूरी की. जबकि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 4 बार 20 गेंदों से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है. वहीं, आईपीएल में 20 गेंदों से कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 6 बार ये कारनामा किया है.
6- अभिषेक शर्मा
5 – निकोलस पूरन*
4- वैभव सूर्यवंशी
1⃣6⃣- ball FIFTY 💥
𝐓𝐡𝐞 𝐍𝐢𝐜𝐡𝐨𝐥𝐚𝐬 𝐏𝐨𝐨𝐫𝐚𝐧 𝐒𝐡𝐨𝐰 🍿
His first of this season 👏
Updates ▶️ https://t.co/elXSOvaeig #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvLSG pic.twitter.com/OMxinwxoOY
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2026
LSG के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज:-
15 – निकोलस पूरन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023
16 – निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2026*
18 – निकोलस पूरन बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
19 – निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2024
20 – काइल मेयर्स बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
20 – निकोलस पूरन बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या प्लेइंग-11 से बाहर, रोहित शर्मा की हुई वापसी, जानिए कौन कर रहा मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
वैभव सूर्यवंशी से इस मामले में आगे निकले निकोलस पूरन, IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









