Sport : लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना दुनिया का पहला मैदान #INA

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 4 जून से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं इस मैच में टॉस होते ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहले से ही सबसे ज्यादा टेस्ट मेजबानी करने वाला मैदान रहा है, लेकिन अब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स पर खेला जाने वाले 150वां टेस्ट मैच है.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साल 1884 में खेला गया था पहला टेस्ट मैच

इंग्लैंड का लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे पुराना और ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान है. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का’ या ‘होम ऑफ क्रिकेट’ (Home of Cricket) भी कहा जाता है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई साल 1884 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इसके बाद जो भी टीम इंग्लैंड खेलने जाती थी इस मैदान पर एक मैच जरूर खेलती थी. इस ऐतिहासिक मैदान ने अब तक कई बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी किया है. 

भारत के लिए खास है लॉर्ड्स का मैदान

भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड काफी खास रहा है. भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप इसी मैदान पर जीता था. कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. इस स्टेडियम में दुनिया का सबसे पुराना खेल संग्रहालय (Archive) भी मौजूद है. यहां क्रिकेट की प्रसिद्ध ‘एशेज अर्न’ (Ashes Urn) ट्रॉफी रखी हुई है. आपको बता दें कि ‘एशेज अर्न’ (Ashes Urn) क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित छोटी सी ट्रॉफी है, जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज ‘द एशेज’ का प्रतीक है. यह ट्रॉफी मिट्टी से बनी है.  

लॉर्ड्स पर अब तक ऐसा है टेस्ट रिकॉर्ड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 150 वां टेस्ट मैच को छोड़ दें, तो लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक खेले गए 149 टेस्ट में 54 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. जबकि 44 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल किया है. वहीं इस मैदान पर 51 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.

बारिश की वजह से काफी देर रुका रहा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच

इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश की वजह से मैच काफी देर रुका रहा. हालांकि फिर शुरू हो गया, लेकिन लंच ब्रेक जल्दी कर दिया गया. पहले दिन का पहला सेशन खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बना  लिया है. एमिलियो गे के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा. उन्हें काइल जैमीसन ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं बेन डकेट 12 रन और जैकब बेथेल 4 रन बनाकर नाबाद हैं.  

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिर हुआ स्टार खिलाड़ी

 

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना दुनिया का पहला मैदान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close