Sport : एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को मिलेग कितने मेडल, जानिए आज कौन से 5 खिलाड़ियों ने किस खेल में जीते पदक #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में अब तक यानी 24 सितंबर तक भारत के मेडल्स की संख्या 15 हो चुकी है. आज के दिन भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं. आज के दिन का पहला मेडल भारत को पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने दिलाया. इसके बाद वुशू में रोशिबिना देवी ने महिलाओं के सांडा 60kg इवेंट में भारत को मेडल दिलाया. अब मिक्स्ड स्कीट टीम इवेंट में परिनाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरुका ने देश के लिए मेडल पक्का कर दिया है. किसने कौन सा मेडल जीता है. आइए जानते हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि, आज किन एथलीट ने कौन से खेल में भारत को पदक दिलाया है और अब तक कितने एथलीटों को एशियन गेम्स में पदक मिल चुका है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

सतनाम सिंह और सलमान खान ने जीता मेडल

भारतीय रोवर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स में 6:13.25 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. सतनाम और सलमान ने 6:13.25 सेकंड का समय लेकर चीन के जुडी यी और यिदे नी के बाद तीसरा स्थान हासिल किया. चीन के जुडी यी और यिदे नी ने 6:09.77 सेकंड के साथ गोल्ड जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन और मेखरोजबेक ममातकुलोव ने 6:10.49 सेकंड में सिल्वर मेडल जीता है.

रोशिबिना देवी ने दिलाया भारत को सिल्वर मेडल

आज रोशिबिना देवी ने वुशु में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है. रोशिबिना देवी नाओरेम ने महिलाओं के 60 किग्रा सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. रोशिबिना को फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और परिणामस्वरूप उन्हें सिल्वर मेडल (रजत पदक) से संतोष करना पड़ गया. झांग ने टाइटल बाउट में दबदबा बनाया, दोनों राउंड 5-0 से जीतकर मुकाबला कुल मिलाकर 10-0 से अपने नाम कर लिया. 25 साल की इस मणिपुरी एथलीट ने वुशु के कॉम्बैट-स्पोर्ट डिसिप्लिन, सांडा के उसी वेट डिवीजन में दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता है.

परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरुका ने मारी बाजी

भारत के अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल ने गुरुवार को यहां एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम स्कीट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारतीय जोड़ी फाइनल में 44 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही. उन्होंने छह सीरीज में लगातार बढ़त बनाए रखी, शुरुआती सीरीज के बाद 7 से 14, 21, 29, 36 और आखिर में 44 पर पहुंच गए. अनंत जीत और परिनाज ने इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में 138 के कुल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी, जिससे उन्हें आखिरी उपलब्ध जगह मिली थी. इस ब्रॉन्ज मेडल से भारत के शूटिंग मेडल की संख्या आठ हो गई. इसके चार सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 

इसके साथ ही भारत के कुल मेडल्स की संख्या 15 हो गई है. इसमें 1 गोल्ड मेडल शामिल हैं, जबकि देश को अब तक 6 सिल्वर मेडल और 8 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं. अब भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है.

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी

क्र.खिलाड़ी/टीमखेलइवेंटपदक
1इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोदनिशानेबाजीमहिला 10 मीटर एयर राइफल टीमसिल्वर
2इलावेनिल वलारिवननिशानेबाजीमहिला 10 मीटर एयर राइफलसिल्वर
3रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश मानेनिशानेबाजीपुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीमसिल्वर
4सुचिका तरियालMMAमहिला ट्रेडिशनल 60 किग्राब्रॉन्ज
5रुद्रांक्ष पाटिलनिशानेबाजीपुरुष 10 मीटर एयर राइफलब्रॉन्ज
6हिमांशु ढिल्लोंनिशानेबाजीपुरुष 10 मीटर एयर राइफलसिल्वर
7भारतीय महिला क्रिकेट टीमक्रिकेटमहिला टी20गोल्ड
8राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवालनिशानेबाजीमहिला स्कीट टीमब्रॉन्ज
9अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान, भवतेघ सिंह गिलनिशानेबाजीपुरुष स्कीट टीमब्रॉन्ज
10जय मीणासॉफ्ट टेनिसपुरुष एकलब्रॉन्ज
11मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगमहिला 49 किग्रासिल्वर
12भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीमबैडमिंटनपुरुष टीमब्रॉन्ज
13सतनाम सिंह, सलमान खानरोइंगपुरुष डबल स्कल्सब्रॉन्ज
14रोशिबिना देवी नाओरेमवुशूमहिला सांडा 60 किग्रासिल्वर
15अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवालनिशानेबाजीमिक्स्ड टीम स्कीट इवेंटब्रॉन्ज  

ये भी पढ़ें : हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा

एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को मिलेग कितने मेडल, जानिए आज कौन से 5 खिलाड़ियों ने किस खेल में जीते पदक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button