Sport : वैभव सूर्यवंशी का यह रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन! LSG के खिलाफ पहली ही गेंद पर रचा इतिहास #INA

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में इतिहास रच दिया है. वैभव ने वो रिकॉर्ड बना दिया, जो शायद कभी टूट पाए. हालांकि आजकल के खिलाड़ियों के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड दशकों तक कायम रह सकता है. वैभव अब आईपीएल इतिहास में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में यह कारनामा किया है.
वैभव सूर्यवंशी ने LSG के खिलाफ पहले ही गेंद पर चौका जड़ रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए. इसी के साथ वैभव आईपीएल में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 15 साल 26 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है.
आईपीएल में सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों की लिस्ट में पृथ्वी शॉ दूसरे नंबर पर हैं. पृथ्वी शॉ ने 19 साल और 164 दिन की उम्र में 500 रन पूरे किए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 19 साल और 195 दिन की उम्र में आईपीएल में अपने 500 रनों का आंकड़ा छूआ था. जबकि ऋषभ पंत इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. पंत ने 19 साल और 220 दिन की उम्र में इस रिकॉर्ड को बनाया था. जबकि ईशान किशन ने 19 साल और 295 दिन की उम्र में आईपीएल में 500 रन पूरे किए थे.
IPL में सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज की लिस्ट
- 15 साल 26 दिन – वैभव सूर्यवंशी
- 19 साल 164 दिन – पृथ्वी शॉ
- 19 साल 195 दिन – संजू सैमसन
- 19 साल 220 दिन – ऋषभ पंत
- 19 साल 295 दिन – ईशान किशन
IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन वैभव सूर्यवंशी
इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 227 गेंदों का सामना करते हुए 500 रन जड़ दिए. वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमनधीर को पीछे छोड़ दिया है.
VAIBHAV SOORYAVANSHI – FASTEST EVER TO COMPLETE 500 RUNS IN IPL 🔥 pic.twitter.com/ZdaQaUrhLn
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 22, 2026
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट को मिला दूसरा शोएब अख्तर, PSL में 18 साल की उम्र में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, वॉर्नर की उड़ाई गिल्लियां
वैभव सूर्यवंशी का यह रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन! LSG के खिलाफ पहली ही गेंद पर रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









