Sport : 'आप कहोगे रिटायरमेंट ले लो, तो मैं ले लूंगा…', ये क्या बोल गए मोहम्मद रिजवान, क्या सचमुच लेने जा रहे हैं संन्यास? #INA

Mohammad Rizwan Press Conference: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रावलपिंडीज की कप्तानी कर रहे मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उनके बल्ले से एक फिफ्टी भी नहीं आई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना ही पड़ रहा है. लेकिन लाहौर कलंदर्स के हाथों मिली हार के बाद जब वह प्रेस कॉन्प्रेंस अटैंड करने पहुंचे, तो पत्रकारों ने उन्हें सवालों से घेर लिया. इस दौरान एक पत्रकार ने जब रिजवान से उनके टी-20 क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Mohammad Rizwan का बयान हुआ वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान सुपर लीग में रावलपिंडीज की कप्तानी करते थे. जहां, न तो रिजवान प्रदर्शन कर पा रहे हैं और उनकी टीम भी इस सीजन अब तक 7 मैच खेल चुकी है, लेकिन उसे एक जीत भी नहीं मिल सकी है. ऐसे में रिजवान सवालों के घेरे में हैं. ऐसे में जब शनिवार को लाहौर कलंदर्स के हाथों मिली हार के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस अटैंड करने पहुंचे, तो उनसे कई कड़वे सवाल पूछे गए.

इसी दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि बिग बैश लीग में आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. पाकिस्तान टीम में आपका फ्यूचर नजर नहीं आ रहा. पिंडीज के लिए भी आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं है. क्या आपको लगता है कि आपको टी-20 क्रिकेट अब आगे निकल गया है और युवाओं को मौका मिलना चाहिए? इसके जवाब में मोहम्मद रिजवान ने कहा, “जब मैं बिग बैश खेल रहा था, तब टीम सिलेक्ट हुई, तो मैंने खुद ये कहा था कि इस प्रदर्शन के आधार पर तो पाकिस्तान टीम में मेरी जगह नहीं बनती. मैं वही बंदा हूं, जो आप लोगों के सामने बैठा था और आपने कहा था कि मैं छक्का नहीं मार सकता. अभी भी मैं खुद कह रहा हूं कि मेरी जगह नहीं बनती.”

रिटायरमेंट पर भी दिया रिएक्शन

मोहम्मद रिजवान ने आगे कहा, “मगर मैं आपसे कह रहा हूं कि हम इंसान हैं… मुझसे गलती हुई है कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं हिम्मत हार गया हूं और आप लोगों के सामने बैठ जाऊं. या मैं क्रिकेट छोड़ दूं. मुझसे जब तक होगा, मैं करुंगा. नहीं होगा, तो नहीं करुंगा. मैं पहले कप्तान होते हुए भी कह चुका हूं कि मेरी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है. किसी और को मौका दे रहा हूं. में किसी से नहीं डरता. अगर आप कहते हो, रिजवान रिटायरमेंट ले लो, तो मैं ले लूंगा. मेरे लिए क्रिकेट जुनून है, फिर चाहें वो टी-20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट हो. मुझे क्रिकेट से मोहब्बत है. मुझे इसके अलावा कुछ नहीं आता है. मेरा न तो कोई बिजनेस है और न कोई और खेल खेलता हूं.”

ऐसा रहा मैच का हाल

मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम ने फखऱ जमान (84) और मोहम्मद फारूक (63) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 211 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावलपिंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई और 32 रन से मैच हार गई. इस मैच में रावलपिंडीज के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 9 गेंदें खेलीं, जिसमें 9 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए…, PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी

'आप कहोगे रिटायरमेंट ले लो, तो मैं ले लूंगा…', ये क्या बोल गए मोहम्मद रिजवान, क्या सचमुच लेने जा रहे हैं संन्यास?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close