Sport : PBKS VS DC कौन जीतेगा आज का मैच, वेदर रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

PBKS VS DC Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. आज ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ के नजर से ये मैच काफी अहम होगा. एक ओर जहां पंजाब किंग्स की टीम जीत दर्ज करके प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी. तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये करो या मरो वाला मैच होगा. यदि वह हारती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों ही टीमें बेस्ट परफॉर्मेंस करके मैच पर कब्जा करना चाहेंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको PBKS VS DC मैच से जुड़ी डीटेल्स के बारे में बताते हैं…

PBKS VS DC : हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में कुल 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान 17 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 18 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 265 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 67 का रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि आज का मैच रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एक टीम ने 17 मैच जीते हैं, तो दूसरी टीम ने 18 मैच जीते हैं.

  • कुल मैच: 36
  • PBKS ने जीते: 18
  • DC ने जीते: 17

PBKS VS DC : वेदर रिपोर्ट

धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला जाने वाला है. सोमवार को धर्मशाला का मौसम में बारिश की संभावना है, जो इस मैच को प्रभावित कर सकती है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, रविवार को 55% बारिश होने के चांसेस हैं. दोपहर में बारिश की संभावना 55% है, जो रात में कम होकर 25% हो रहे हैं. आज धर्मशाला का तापमान 18 से 12 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 79% रहने की संभावना है.

PBKS VS DC : पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में IPL 2026 का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैदान की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद करती है. ऐसे में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप पर निगाहें टिकी रहेंगी. वहीं यहां आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं. कुल मिलाकर इस स्टेडियम में विकेट के साथ रनों की भी बौछार होने की पूरी संभावना बनी रहती है. बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलना तय है.

PBKS VS DC : लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

PBKS VS DC : दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे। यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, करुण नायर, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमिसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच और जीतने होंगे? यहां समझिए समीकरण

PBKS VS DC कौन जीतेगा आज का मैच, वेदर रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button