Sport : IND vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर अफगानिस्तान में मना जश्न, सड़कों पर लोगों ने किया डांस, देखें वीडियो #INA

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ हार पाकिस्तान की हुई लेकिन झूम पूरा अफगानिस्तान गया. 15 फरवरी को टीम इंडिया ने पड़ोसियों को एक बार फिर दिखा दिया कि मैदान चाहे कोई भी हो उनका भारत के खिलाफ जीतना नामुमकिन है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पाक टीम के छक्के छुड़ाकर 61 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जिसके बाद अफगानिस्तान में जश्न के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. 

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की हार का जश्न 

अफगानिस्तान की मॉडल और इन्फ़्लुएनसर वाजमा आयूबी को अक्सर क्रिकेट मुकाबलों में देखा जाता है. अपने देश के बाद वह टीम इंडिया को सपोर्ट करती हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अफगानी लोग पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सभी चीख रहे हैं, नाच रहे हैं और नारे लगा रहे हैं. जैसे मानो ये जीत भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान की ही हो. 

यहां पढ़ें खबर – 

यह भी पढ़ें – IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों की लगा डाली क्लास

पाकिस्तान – अफगानिस्तान के बीच तल्खी

अब आप सोच रहे होंगे कि अफगानिस्तान की आवाम पाकिस्तान की हार पर इतना खुश क्यों हो रही है, तो आपको बता दें कि दोनों देशों की क्रिकेट टीमें जब मैदान पर उतरती है तो आपस में तल्खी देखने को मिलती है. एशिया कप 2022 के दौरान पाक टीम के बल्लेबाज आसिफ अली और अफगानी तेज गेंदबाज फरीद अहमद के बीच झड़प हुई थी, दोनों के बीच हाथा-पाई की नौबत भी आ गई थी. इसके बाद मैदान में मौजूद दोनों पक्षों के दर्शकों में भी झगड़ा हुआ. 

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत 

बात की जाए मुकाबले की तो पाकिस्तान भारत के सामने किसी भी मौके पर टिक नहीं पाया. पहले तो ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन जड़ कर टीम इंडिया को 175 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने क्रमश: 32 और 25 रन बनाए. फिर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने मिलकर पहले 2 ओवर में 3 विकेट चटका दिए. मिडल ओवर में अक्षर पटेल (2), वरुण चक्रवर्ती (2) और कुलदीप यादव (1) ने अपना नाम कर दिया. पाक टीम सिर्फ 114 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. 

यह भी पढ़ें – IND vs PAK: कोलंबो में ये रहे टीम इंडिया की जीत के 3 हीरो, एक ने 5 मिनट में निकाल दिया पाकिस्तान का दम

IND vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर अफगानिस्तान में मना जश्न, सड़कों पर लोगों ने किया डांस, देखें वीडियो





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button