Sport : पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ खेल चुके हैं सचिन तेंदुलकर, कम ही लोग जानते हैं ये बात #INA

Sachin Tendulkar Birthday Special: भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. सचिन के जन्मदिन पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है और सोशल मीडिया पर तो मानो बधाईयों का तांता लगा हुआ है. मास्टर-ब्लास्टर सचिन जब मैदान पर उतरा करते थे, तो लोग एक टक उन्हें देखते थे और अब उन्हें संन्यास लिए एक सदी से भी अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन आज भी उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है बल्कि वक्त के साथ बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में आइए दिग्गज के जन्मदिन पर हम आपको एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान की ओर से मैदान पर उतर चुके हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ ही किया था इंटरनेशनल डेब्यू
इंटरनेशनल क्रिकेट में सैंकड़ों ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो आज भी सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज हैं. उन्हें क्रिकेट के भगवान के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि आज भारतीय क्रिकेट जिस मुकाम पर है, उसे यहां तक पहुंचाने में मास्टर-ब्लास्टर का काफी योगदान रहा है. भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में कराची में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन बहुत कम लोगों खो को मालूम होगा कि सचिन को एक बार पाकिस्तान टीम के लिए भी मैदान पर उतरना पड़ा था, वो भी भारतीय टीम के खिलाफ.
पाकिस्तान की ओर से सचिन तेंदुलकर कब मैदान पर उतरे?
अब आप सोच रहे होंगे कि भला सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट क्यों खेलेंगे? दरअसल, ये बात साल 1987 की है, जब सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं हुआ था. उस साल पाकिस्तानी टीम पांच टेस्ट मैच और छह वनडे खेलने भारत दौरे पर आई हुई थी.
53 वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने अपनी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ में 1987 में भारत में पदार्पण से दो साल पहले पाकिस्तान के लिए मैदान में उतरने की घटना को याद किया. तेंदुलकर लिखते हैं, मुझे नहीं पता कि इमरान खान को यह बात याद है. मुझे इस बात का अंदाजा है कि मैंने एक बार उनकी पाकिस्तान टीम के लिए फील्डिंग की थी. मास्टर ब्लास्टर आगे याद करते हैं कि पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच ब्रेक के दौरान मैदान से चले गए थे. स्टैंडबाय फील्डर के तौर पर सचिन को मेहमान टीम के लिए फील्डिंग करने को कहा गया.
कपिल देव का कैच लेने के लिए भी भागे
सचिन तेंदुलकर ने एक घटना का भी जिक्र किया है कि कैसे उन्होंने उस मैच में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का कैच लपकने की कोशिश की थी और उसके लिए दौड़ लगाई थी, लेकिन काफी दूर तक दौड़ने के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच सके. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सचिन पाकिस्तान के लिए खेले हैं, इस बारे में कम ही लोगों को मालूम है.
सचिन तेंदुलकर करते हैं सैकड़ों रिकॉर्ड्स पर राज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम आज भी सैकड़ों रिकॉर्ड्स दर्ज हैं. उन्होंने 100 शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 51 टेस्ट और 49 वनडे शतक शामिल हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 200 मैच खेलकर 15,921 रन बनाए, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। वहीं वनडे में उन्होंने 18,426 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर है. सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बने। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200* रन बनाए. उनका करियर 24 साल तक चला, जो उनकी फिटनेस और निरंतरता को दर्शाता है.
उन्होंने 6 वर्ल्ड कप खेले और 2011 में भारत को विश्व कप जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे. 2003 वर्ल्ड कप में उन्होंने 673 रन बनाकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. दिग्गज को भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म श्री जैसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है.
ये भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटंस, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ खेल चुके हैं सचिन तेंदुलकर, कम ही लोग जानते हैं ये बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









