Sport : 'I LOVE INDIA… मैं यहां के लोगों से प्यार करता हूं…', IPL खेल रहे विदेशी खिलाड़ी का वायरल बयान जीत लेगा आपका दिल #INA

IPL में दुनियाभर के स्टार क्रिकेटर्स हिस्सा लेते हैं. दुनिया की सबसे अमीर लीग खेलने के लिए भारत आते हैं और लगभग 2 महीनों तक यहां रहते हैं. पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी भारत पर प्यार लुटा चुके हैं और अब एक और विदेशी खिलाड़ी ने भारत पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है. सालों से आईपीएल खेल रहे इस खिलाड़ी ने भारत की तारीफ की है और ये भी कहा है कि उन्हें भारतीय लोग काफी ज्यादा पसंद हैं. साथ ही साथ बीसीसीआई की भी सराहना की है.
दिल खोलकर लुटाया भारत पर प्यार
2017 से आईपीएल खेल रहे राशिद खान ही वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत की जमकर तारीफ की है. उन्होंने भारत की सराहना की और भारतीय लोगों के बारे में भी बात की. राशिद खान का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि राशिद ने ये बयान किस प्लेटफॉर्म पर और किस मौके पर दिया है.
राशिद खान ने कहा, “सबसे पहले तो, भारत मेरे लिए दूसरे घर जैसा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड और भारतीय खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान टीम की बहुत मदद की है और हमने भारत में प्रैक्टिस भी किया है. भारत मेरे लिए बहुत खास है. भारत के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं और मैं भी भारत के लोगों को बहुत प्यार करता हूं. मुझे भारत से बहुत प्यार है.”
IPL को बताया नंबर-1 लीग
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और फिर इसी की तर्ज पर दुनियाभर के तमाम क्रिकेट बोर्ड्स ने अपनी-अपनी लीगों की शुरुआत की. राशिद खान ने आईपीएल को नंबर-1 क्रिकेट लीग करार दिया.
उन्होंने कहा, “दूसरा, जब आईपीएल की बात आती है, तो यह कहना जरूरी है कि यह दुनिया की नंबर एक लीग है. दुनिया में कहीं भी आईपीएल जैसी कोई दूसरी फ्रेंचाइजी लीग नहीं है. आईपीएल की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. आईपीएल में मौजूद प्रतिभा का स्तर दुनिया में कहीं और नहीं मिलता. आईपीएल एक बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है. यह किसी विश्व कप से कम नहीं है.”
🚨 MASSIVE STATEMENT BY RASIDH KHAN ON INDIA & IPL !🇮🇳
Rasidh Khan Said 🗣️,
“First of all, India is like my second home. The Indian cricket board and Indian players have helped the Afghanistan team a lot, and we have also done our practice in India. India is very special .… pic.twitter.com/PbozoVZM6o
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 27, 2026
राशिद खान के आईपीएल रिकॉर्ड्स
2017 से आईपीएल में खेल रहे राशिद खान ने अब तक कुल 144 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.22 के औसत से 166 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.17 की इकोनॉमी से रन दिए. वहीं, IPL 2026 में राशिद खान ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 31.88 के औसत से 8 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.79 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
ये भी पढ़ें: जोफ्रा-आर्चर सब पड़े फीके, 25 साल के भारतीय गेंदबाज ने किया पर्पल कैप पर कब्जा
'I LOVE INDIA… मैं यहां के लोगों से प्यार करता हूं…', IPL खेल रहे विदेशी खिलाड़ी का वायरल बयान जीत लेगा आपका दिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









