Sport : IND vs WI 4th T20 Match: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगी बैटिंग, प्लेइंग 11 में हुआ 2 बड़ा बदलाव #INA

IND vs WI 4th T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किया है.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर कहा, “हमें अंदाजा है कि पहली पारी में पिच कैसा खेलती है. इसलिए उसी के आधार पर हमने यह फैसला लिया.” पिच के बारे में ग्राउंड्समैन की राय और उम्मीद के मुताबिक हालात पर को लेकर पूछे जाने पर अय्यर ने कहा, “यह 75% लाल और 25% काली मिट्टी वाली पिच है और हम पहले भी ऐसी पिचों पर खेल चुके हैं. लेकिन जाहिर है, हालात को देखते हुए और ओस न पड़ने की वजह से, खेल थोड़ा कड़ा हो सकता है और पिच पर उछाल भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि मैंने पिच देखी है.”
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा, “हम भी फील्डिंग ही चुनते. यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें वापसी करनी होगी. हमें एक अच्छी शुरुआत चाहिए और यह साफ होना चाहिए कि हम कैसे खेलना चाहते हैं. देखते हैं क्या होता है, क्योंकि सब अच्छा लग रहा है. खुले दिमाग से खेलना होगा. हमारी टीम में दो बदलाव हुआ है. पूरन और सैमसन बाहर हैं, रोमारियो और ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है.”
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss & will bowl first in the 4️⃣th #INDvWI T20I.
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5@mflone_ pic.twitter.com/UgqEljYIIE
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
We go unchanged in Hyderabad 🙌
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/QJT98ytYcE
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
सीरीज नाम करना चाहेगी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज का वापसी पर होगी नजर
हैदराबाद में आज होने वाला चौथा टी20 मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां एक तरफ टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम जोरदार वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाएगी. पांच मैचों की इस रोमांचक सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है, इसलिए उसकी नजरें आज ही मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने पर टिकी हैं. दूसरी ओर, मेहमान टीम वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है. सीरीज में बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में यह मैच जीतना होगा. दोनों टीमों के इस इरादे से साफ है कि आज हैदराबाद के मैदान पर फैंस को एक हाई-वोल्टेज और बेहद रोमांचक जंग देखने को मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: W, 2, W, W, W, W, 6 गेंदों में पलटा इतिहास, साउथ अफ्रीका के इस बॉलर ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर पाया
IND vs WI 4th T20 Match: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगी बैटिंग, प्लेइंग 11 में हुआ 2 बड़ा बदलाव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,