Sport : यूएई के हाथों 7 विकेट से हारा भारत, महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में राधा यादव के हाथ लगी निराशा #INA

INA-W vs UAE-W: भारतीय क्रिकेट फैंस  के लिए आज यानी 13 फरवरी को एक निराशाजनक खबर क्रिकेट में मैदान से आई है. क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. दरअसल, भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम यूएई के साथ विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपना मैच 7 विकेट से हार गई है. इस टीम की कप्तानी भारत की राधा यादव हैं, जो अपनी बॉलिंग और बैटिंग दोनों से धमाल मचाने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वो आज अपनी टीम को हारने से नहीं बचा पाईं. 

बेरंग नजर आई भारतीय बल्लेबाजी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला ए टीम 20 ओवर में 9 विकेट 130 रन बना पाई. टीम के लिए सिर्फ दो बल्लेबाजों ने बड़े रन बनाए बाकि इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज प्रभाव नहीं दिखा पाया. टीम के लिए अनुष्का शर्मा और तनुजा कंवर ने रन बनाए.

अनुष्का ने 45 बॉल में 7 चौकों के साथ 47 रनों की पारी खेली वहीं, नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने के लिए आईं तनुजा ने 25 बॉल में 5 चौकों के साथ 34 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा हुमैरा काजी ने 3 गेंदों में 3, दिनेश वृंदा ने 13 गेंदों में 16, तेजल हसबनीस ने 3 गेंदों में 1, राधा यादव ने 10 गेंदों में 7 रन बनाए. 

ईशा ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पीटा

यूएई ने भारत से जीत के लिए मिले 131 रनों के लक्ष्य का पीछा 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से कर लिया और 7 विकेट से धमाकेदार जीत भारत पर दर्ज कर ली. यूएई के लिए सलामी बल्लेबाज और कप्तान ईशा ओजा ने शानदार पारी खेली और टीम को अंत तक नाबाद रहते हुए जीत दिलाई. 
 
ईशा ओजा ने 61 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 72 रनों की पारी खेली थी. जबकि तीर्थ सतीश ने 16 गेंदों में 10 रन बनाए. टीम के लिए समाइरा धर्निधर्का ने 31 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 34 रनों की पारी खेली. बनाए. भारत के लिए राधा यादव  और प्रेमा रावत ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ें : UAE vs CAN: यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से चटाई धूल, आर्यांश और सोहैब ने मचाया धमाल, जुनैद ने बिखेरा जलवा

यूएई के हाथों 7 विकेट से हारा भारत, महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में राधा यादव के हाथ लगी निराशा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close