Sport : ऑरेन्ज कैप विराट कोहली के सिर सजी, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंचा RCB का कप्तान #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच चरम पर है. इस सीजन अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में फेरबदल हो रहा है. आज बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 49 रनों की पारी खेली और वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. ऑरेन्ज कैप अब कोहली के सिर सजी गई है. चलिए जानते हैं कि ऑरेन्ज कैप की लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं…
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली
IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं. ऑरेंज कैप अब विराट कोहली कि सिर सज गई है. विराट कोहली ने इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैचों की 5 पारियों में 57.00 की औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से कुल 228 रन बना दिए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 2 अर्धशतक निकला है. वहीं उन्होंने 25 चौके और 8 छक्के लगाए हैं.
The Orange Cap 🧢 suits well on you, KING! 👑👏#RCBvsLSG | #TATAIPL | [Lucknow Super Giants, Virat Kohli, Chinnaswamy, Josh Hazlewood, Rishabh Pant] pic.twitter.com/8o7cAF9uXG
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 15, 2026
नंबर-2 पर हैं हेनरिक क्लासेन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन शामिल हैं. SRH के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबलों में खेलते हुए 44.80 के औसत और लगभग 142.68 की स्ट्राइक रेट कुल 224 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 13 चौके और 8 जड़े हैं. क्लासेन 2 चौके भी लगा चुके हैं.
तीसरे नंबर पर पहुंचे रजत पटीदार
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पटीदार ने इस सीजन 5 मैचों की 5 पारियों में खेलते हुए 213.46 की शानदार स्ट्राइक रेट और 55.50 की औसत से कुल 22 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. RCB के कप्तान ने 12 चौके और 21 छक्के लगाए हैं.
चौथे नंबर पर हैं ईशान किशन
सनराइजर्स हैदराबाद के अंतरिम कप्तान ईशान किशन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. ईशान ने इस सीजन 5 मैचों की 5 पारियों में 42.60 के औसत और 190.18 की स्ट्राइक रेट से कुल 213 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान किशन ने 22 चौके और 12 छक्के जड़े हैं. ईशान ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.
नंबर-5 पर हैं वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पांचवे नंबर पर हैं. IPL 2026 में वैभव ने अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 200 रन बनाए हैं. उन्होंने 40 के औसत और 266.67 की शानदार स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की है. वैभव 18 चौके और 18 छक्के जड़ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: इन 5 बड़े खिलाड़ियों का IPL 2026 के बाद खत्म हो सकता है करियर! लिस्ट में कप्तान भी शामिल, फ्रेंचाइजी हुई निराश
ऑरेन्ज कैप विराट कोहली के सिर सजी, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंचा RCB का कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









