Sport : IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाई हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी, लिस्ट में नहीं वैभव सूर्यवंशी, जानें किस नंबर पर अभिषेक शर्मा #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन इन दिनों भारत में खेला जा रहा है. अब तक आईपीएल 2026 के 42 मैच खेले जा चुके हैं. आज IPL 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का धमाका फैंस को देखने को मिलने वाला है. उससे पहले आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा फिफ्टी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर उनके ही टीम के खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम दर्ज है. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप – 5 लिस्ट से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्वंशी का नाम गायब है.

1 – श्रेयस अय्यर : भारत के दाएं हाथ के 31 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने हैं. उनके बल्ले से कुल 4 अर्धशतक आए हैं. उसके साथ ही उन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में 309 रन बनाए हैं. उनके नाम 18 चौके और 22 छक्के दर्ज हैं.

2 – प्रभसिमरन सिंह : पंजाब किंग्स के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हुए हैं. उन्होंने अब तक 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 4 मैचों की 7 पारियों में 346 रन भी निकले हैं. उनके बल्ले से 37 चौके और 17 छक्के भी आए हैं.

3 – हेनरिक क्लासेन : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन तीसरे स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 4 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से टूर्नामेंट में 9 मैचों में 414 रन भी बनाए हैं. उनके बल्ले से 32 चौके और 18 छक्के भी निकले हैं.

4 – अभिषेक शर्मा : भारत के 25 साल के बाएं हाथ विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तूफान मचा रहे हैं. वो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हुए हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम 9 मैचों में 425 रन दर्ज हैं. उनके बल्ले से 40 चौके और 31 छक्के भी निकले हैं.

5 – शुभमन गिल : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में शुभमन गिल 5वें स्थान पर हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से खलते हुए आईपीएल 2026 में अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम 8 मैचों की 8 पारियों में 373 रन भी दर्ज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 34 चौके और 17 छक्के भी लगाए हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ी मैच पारी नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर गेंदें शतक अर्धशतक 50+ चौके छक्के
श्रेयस अय्यर (PBKS) 8 7 2 309 71* 177 0 4 4 18 22
प्रभसिमरन सिंह (PBKS) 8 7 1 346 80* 193 0 4 4 37 17
अभिषेक शर्मा (SRH) 9 9 1 425 135* 203 1 3 4 40 31
हेनरिक क्लासेन (SRH) 9 9 2 414 65* 263 0 4 4 32 18
केएल राहुल (DC) 8 8 1 358 152* 193 1 2 3 36 19
शुभमन गिल (GT) 8 8 0 373 86 240 0 3 3 34 17
देवदत्त पडिक्कल (RCB) 9 8 1 282 61 150 0 3 3 27 18
साई सुदर्शन (GT) 9 9 0 328 100 202 1 2 3 33 17
यशस्वी जायसवाल (RR) 9 9 2 306 77* 193 0 3 3 36 13
ध्रुव जुरेल (RR) 9 9 1 248 81* 162 0 3 3 25 10

ये भी पढ़ें : ‘उसने हम पर प्रेशर डाला…’ अपने दुश्मन के मुरीद हुए RCB के कप्तान रजत पाटीदार, बताया शुभमन गिल ने कहा छीना मैच

IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाई हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी, लिस्ट में नहीं वैभव सूर्यवंशी, जानें किस नंबर पर अभिषेक शर्मा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button