Sport : IPL 2026 में किस टीम ने एक पारी में दिए हैं सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन, जानिए लिस्ट में कौन टॉप पर #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का धमाल आज कल भारत में देखने को मिल रहा है. देश और दुनिया भर के तमाम खिलाड़ी आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बार आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें धमाल मचा रही हैं. अब तक सभी टीमों के बीच कुल 50 मुकाबले खेले जा चुके हैं. ऐसे में आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बातने वाले हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन खर्च किए हैं.

IPL 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने वाली टीमें

आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन किस दिल्ली कैपिटल्स ने खर्च किया है. डीसी ने 1 अप्रैल 2026 को लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में 20 रन एक्स्ट्रा दिए थे. इसमें 4 रन लेग बाई के थे और 19 वाइड बॉल के रन शामिल थे. 

आरसीबी ने भी मुफ्त में लुटाए रन 

आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने वाली दूसरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी ने 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 रन दिए थे. इस दौरान आरीसीब ने 8 रन बाई के दिए, 3 रन लेग बाई के दिए और 7 रन वाइड के रूप में लुटाए.

सनराइजर्स हैदराबाद भी लिस्ट में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन खर्च करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. हैदराबाद ने 25 अप्रैल 2026 को जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18 एक्स्ट्रा रन दिए थे. हैदराबाद के गेंदबाजों ने 5 रन लेग बाई और 13 रन वाइड बॉल के दिए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार दोहराया कारनामा

सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने के मामले में चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर कब्जा करके बैठी हुई है. सीएसके ने 18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 एक्स्ट्रा रन दिए, जिसमें 1 लेग बाई और 15 वाइड और 2 नो बॉल शामिल थीं. 

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंबाज किंग्स के खिलाफ 17 एक्स्ट्रा रन दिए. सीएसके ने 1 रन बाई के रूप में दिया, जबकि 15 वाइड बॉल और 1 नो बॉल डाली. इसके बाद 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 एक्स्ट्रार रन दिए, इसमें 4 लेग बाई, 6 वाइड बॉल और 1 नो बॉल शामिल थी. 

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच, BCCI संग डील डन, गौतम गंभीर के साथ भी हुई बातचीत

IPL 2026 में किस टीम ने एक पारी में दिए हैं सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन, जानिए लिस्ट में कौन टॉप पर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button