Sport : IPL 2026 में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, RCB के खिलाफ मैच से पहले आया बड़ा अपडेट #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर की मानें तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी फिर से करते हुए नजर आ सकते हैं. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा अगले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं. उन्होंने एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का मौका मिल सकता है. 

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 का अपना अगला मैच रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला 7:30 बजे से खिला जाएगा. इस मैच में रजत पाटीदार की टीम के सामने रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. 

रोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी

दरअसल, रायपुर में RCB के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की लीडरशिप की कहानी में एक और बड़ा मोड़ आ गया है. हार्दिक पांड्या जो कि टीम के रेगुलर कप्तान हैं. वो टीम के साथ रायपुर नहीं गए है. वह अभी भी पीठ दर्द से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह लखनऊ सुपर जायंस्ट के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए.

वहीं सूर्यकुमार यादव, जो हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी अब तक कर रहे थे. वो भी पर्सनल वजहों से 10 मई का मैच मिस कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में सूर्या मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स मैच मिस कर अपने बच्चे के जन्म से पहले अपनी पत्नी के साथ मौजूद रह सकते हैं.

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के दो मुख्य लीडर्स के बाहर होने की संभावना के साथ ही सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर हैं कि वह इस जरूरी मैच के लिए ऑफिशियली कप्तानी की बागडोर संभालेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चोट से वापसी करते हुए रोहित फिट दिखे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. अब रिपोर्ट्स के मुताबकि 5 बार के चैंपियन लीडर रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस के लिए बाहर आएंगे.

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर शानदार रहा है. हिटमैन ने अब तक 277 मैचों की 272 पारियों में 2 शतक और 49 अर्धशतकों के साथ 7267 रन बनाए हैं. उनके नाम 659 चौके और 317 छक्के भी दर्ज हैं. आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर 109* रहा है.

इस सीजन रोहित शर्मा चोट के चलते कई मुकाबलों से बाहर रहे. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 5 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 221 रन बनाए हैं. उनके नाम इस सीजन 19 चौके और 15 छक्के भी दर्ज हैं.

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

ये भी पढ़ें : LSG vs RCB: अगर चल गए आरसीबी के ये 3 खिलाड़ी तो लखनऊ की हार पक्की, देखें इनके धमाकेदार आंकड़े

IPL 2026 में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, RCB के खिलाफ मैच से पहले आया बड़ा अपडेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button