Sport : IPL 2026: रायुपर में RCB करेगी MI की मेजबानी, इतने साल बाद यहां खेला जाएगा आईपीएल का मैच, जानें कैसा है रिकॉर्ड #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का अब अपने प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. इस सीजन अब तक कुल 52 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सभी टीमें लगभग 10-10 मुकाबला खेल चुकी हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन के सभी मैच खेल चुकी है. आरसीबी अब 2 घरेलू मैचों की मेजबानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करेगी. बता दें कि 10 साल बाद इस मैदान पर आईपीएल की वापसी हुई है. तो आइए जानते हैं कि रायपुर में आईपीएल रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

रायपुर में साल 2013 में पहली हुआ था आईपीएल का आयोजन

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साल 2013 में पहली बार आईपीएल का आयोजन हुआ था. डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी (दिल्ली कैपिटल्स) ने 2 मैचों की मेजबानी की थी. इसी के साथ रायपुर आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाला 19वां स्टेडियम बन गया. इस मैदान पर डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने पहला मैच पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेला और 15 रनों से जीत दर्ज की. जबकि दिल्ली ने दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला और 7 विकेट से जीत हासिल किया था. 

इसके बाद साल 2015 में फिर से दिल्ली डेयरडेविल्स ने रायपुर में 2 मैचों की मेजबानी की. दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को सिर्फ 6 रनों से हरा दिया था. इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था. इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराने में कामयाब रही थी. जहीर खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था.

दिल्ली कैपिटल्स ने 3 सीजन रायपुर में किया आईपीएल की मेजबानी

आईपीएल 2016 में एक बार फिर से रायपुर को दिल्ली डेयरडेविल्स का घरेलू मैदान बनाया गया. दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला गया. इस मैदान पर दूसरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी. SRH ने कप्तान डेविड वॉर्नर की 73 रनों की पारी के दम पर 157 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने करुण नायर की नाबाद 83 रन की पारी के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल किया था. इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुआ. इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. 

RCB आईपीएल 2026 में रायपुर में करेगी 2 मैचों की मेबजानी

अब रायपुर के स्टेडियम को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का घरेलू मैदान घोषित किया गया है. इस मैदान पर आरसीबी 2 मैचों की मेजबानी करेगी. इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 10 मई को खेला जाएगा. इसके बाद 13 मई को आरसीबी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. 

यह भी पढ़ें:  केएल राहुल ने किया वो कारनामा जो IPL के इतिहास में दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका, इस मामले में बन गए नंबर-1

IPL 2026: रायुपर में RCB करेगी MI की मेजबानी, इतने साल बाद यहां खेला जाएगा आईपीएल का मैच, जानें कैसा है रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button