Sport : IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB को जीतने होंगे और कितने मैच? आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मुकाबले में RCB ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई. RCB जिस तरह से खेल रही है, उसे देखकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बोल्ड आर्मी का प्लेऑफ में पहुंचना तय ही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अब आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे.
GT को हराकर RCB ने दर्ज की 5वीं जीत
IPL 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जहां, गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का लक्ष्य तय किया, जिसे बोल्ड आर्मी ने 7 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. ये आरसीबी की आईपीएल 2026 में 5वीं जीत रही.
आपको बता दें, आईपीएल 2026 में आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा.
What 𝗣𝗟𝗔𝗬 𝗕𝗢𝗟𝗗 means . us. ❤️🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvGT pic.twitter.com/cyCUvTmhhe
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 25, 2026
टॉप-2 में पहुंची RCB
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिल रहा है. RCB VS GT मैच के बाद एक बार फिर अंक तालिका में बदलाव हुए. जीत के साथ आरसीबी ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई. IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 10 अंक और +1.101 नेट रन रेट के साथ नंबर-2 पर पहुंच चुकी है.
𝟰 𝘄𝗶𝗻𝘀 𝗶𝗻 𝟱 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵𝗲𝘀 𝗮𝘁 𝗡𝗮𝗺𝗺𝗮 𝗖𝗵𝗶𝗻𝗻𝗮𝘀𝘄𝗮𝗺𝘆. 💪😇
VIDEO: Yet another chase masterclass from Virat Kohli, sensational striking from Devdutt Padilkkal, Krunal’s finishing touches and more, summed up by our talented young’uns… 🙌🎥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB… pic.twitter.com/DZuPGfuTy2
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 25, 2026
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB को जीतने हैं कितने और मैच?
IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और उनके पास 10 अंक हैं. ऐसे में अब RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 4 जीतने होंगे. जी हां, 4 मैच जीतकर आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. वैसे पिछले सीजन तो टीमों ने 16 अंक के साथ भी टॉप-4 में जगह बनाई थी.
मगर, 16 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. इसलिए 18 अंक हासिल कर टीम सीधे प्लेऑफ में क्वालीफाई करना चाहेगी. हालांकि, मौजूदा समय में बोल्ड आर्मी इतनी अच्छी स्थिति में है कि वह लीग स्टेज को टॉप-2 में ही फिनिश करना चाहेगी.
यहां देखें फुल शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | जगह | समय |
|---|---|---|---|
| 27 अप्रैल | DC vs RCB | दिल्ली | 7:30 PM |
| 30 अप्रैल | GT vs RCB | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 7 मई | LSG vs RCB | लखनऊ | 7:30 PM |
| 10 मई | RCB vs MI | रायपुर | 7:30 PM |
| 13 मई | RCB vs KKR | रायपुर | 7:30 PM |
| 17 मई | PBKS vs RCB | धर्मशाला | 3:30 PM |
| 22 मई | SRH vs RCB | हैदराबाद | 7:30 PM |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी 24 घंटे के अंदर विराट कोहली से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे आज सिर्फ इतने रन
IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB को जीतने होंगे और कितने मैच? आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









