Sport : IPL 2026 : पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु… प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसे जीतने हैं कितने मैच? #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में बढ़ते हुए अपना आधा सफर तय कर चुका है. अब टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस तेज हो गई है. हर मैच के साथ ही कुछ टीमें प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा रही हैं, तो वहीं कुछ टीमों के लिए ये सफर मुश्किल से नामुमकिन होता जा रहा है. इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली और मौजूदा समय में अंक तालिका में टॉप-3 में मौजूद टीमों के लिए अब प्लेऑफ की राह काफी आसान हो गई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कितने मैच जीतने होंगे.

पंजाब किंग्स को कितने मैच जीतने होंगे?

IPL 2026 में जिस टीम ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, वो है पिछले सीजन की रनरअप रही पंजाब किंग्स… श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें लगातार 6 मैच जीतने के बाद उन्हें पहली बार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट में पंजाब ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, 1 मैच हारा है और 1 मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह 13 अंक के साथ पंजाब किंग्स नंबर-1 पर है.

प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स सबसे आगे दिख रही है. 10 टीमों वाले आईपीएल में देखा गया है कि पिछले सीजन टीमों ने 16 अंक के साथ भी क्वालीआई किया था. ऐसे में अब महज 2 और मैच जीतकर पंजाब किंग्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. हालांकि, अब श्रेयस अय्यर न केवल प्लेऑफ में पहुंचना चाहेंगे, बल्कि टॉप-2 में ही फिनिश करना चाहेंगे, ताकि उनके पास फाइनल में पहुंचने के 2 मौके रहें.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में अब तक कमाल का खेल दिखाया है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.

अब अगली 2 जीत हासिल करते ही आरसीबी प्लेऑफ का टिकट कटा लेगी. अभी RCB को 6 मैच खेलने हैं, जिसमें सिर्फ 2 जीत उन्हें टॉप-4 में पहुंचा देगी. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब किंग्स की ही तरह आरसीबी भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

राजस्थान रॉयल्स को कितने मैच जीतने होंगे?

पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने इस सीजन 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह आरआर के पास फिलहाल 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में नंबर-3 पर है. राजस्थान रॉयल्स को अभी IPL 2026 में 5 मैच खेलने हैं और इसमें अगर वह 2 जीत और दर्ज कर लेती है, तो प्लेऑफ का टिकट तो कटा ही लेगी.

मगर, आरसीबी और आरआर के बीच टॉप-2 में फिनिश करने की जंग होगी, क्योंकि दोनों टीमें समान अंक के साथ हैं. हालांकि, आरसीबी के 6 मैच बचे हैं और आरआर के 5 मैच बाकी हैं. देखने वाली बात होगी कौन सी टीम टॉप-2 में फिनिश करने में सफल होती है.

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा से कितने आगे हैं वैभव सूर्यवंशी?

IPL 2026 : पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु… प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसे जीतने हैं कितने मैच?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button