Sport : लुंगी एनगिडी ठीक हैं या नहीं? अस्पताल से डिसचार्च के बाद खुद दिया अपडेट, पोस्ट हुआ वायरल #INA

Lungi Ngidi : दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को आईपीएल 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ गभीर चोट लगी थी, जिसके बाद मैदान से उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था. अब साउथ अफ्रीका के 30 वर्षीय पेस बॉलर ठीक हैं या नहीं? उनकी इस समय स्थिति कैसी है. इस बारे में क्रिकेट फैंस जानना चाह रहे हैं. तो ऐसे में हम आपको लुंगी एनगिडी की चोट के बारे में लेटेस्ट अपडेट देने वाले हैं. 

लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट

दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में अक्षर पटेल की बॉल पर जब प्रियांश आर्य ने हवा में शॉट लगाया तो कैच पकड़ने की कोशिश में लुंगी एनगिडी को सिर पर गंभीर चोट लगी. वो पीठ के बल मैदान पर उल्टे गिर गए, जिससे उनकी सिर मैदान पर जोर से लगा और उनके सिर में गंभीर चोट आई. उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए पहले स्ट्रैचर लाया गया और उसके तुरंत बाद उनके लिए मैदान पर एंबुलेंस लाई गई. 

इसके बाद लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचा दिया गया. उन्हें दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित बीएलके मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां पर शुरुआत इलाज के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पोस्ट कर जानकादी दी कि वो खतर से खाली हैं और उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा. 

कैसी है लुंगी एनगिडी की अब तबीयत

अब लुंगी एनगिडी की तबीयत पूरी तरह से ठीक है. खतरे की कोई बात नहीं है. उन्होंने इस बारे में खुद जानकारी दी है. लुंगी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. इसमें उन्होंने सभी को उनके लिए दुआएं करने के लिए धन्यवाद दिया है. लुंगी एनगिडी ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सब के मैसेज के लिए शुक्रिया, सब ठीक है’.  ऐसे में माना जा सकता है कि वो पूरी तरह ठीक हैं.

अब सवाल आता है कि वो कब तक आईपीएल में फिर से मैच खेलेंगे. तो इस बारे में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है. उनकी चोट कितनी गंभीर है और वो इस चोट से कब तक उभर पाएंगे और मैच फिट हो पाएंगे. इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालंकि उन्हें अस्पताल से कुछ ही घंटों के बाद छुट्टी मिल गई थी. अब वो मैच कब खेलेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

ये भी पढ़ें : DC vs PBKS मैच में बड़ा हादसा! एंबुलेंस से खिलाड़ी को ले जाया गया अस्पताल, हालत गंभीर

लुंगी एनगिडी ठीक हैं या नहीं? अस्पताल से डिसचार्च के बाद खुद दिया अपडेट, पोस्ट हुआ वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close