Sport : दिल्ली कैपिटल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड में इसका पलड़ा है भारी #INA

DC VS RCB Head . Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में में दिल्ली हर हाल में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी. तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत दर्ज करके प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. ऐसे में आइए दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से पहले जान लेते हैं कि मुकाबले के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
DC VS RCB Head . Head
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें उन्होंने 20 मैच आरसीबी ने जीते हैं और डीसी ने 13 मैच जीते हैं. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 215 रनों का रहा है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 95 रनों का रहा है. पिछले साल जब दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, तब दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था.
- कुल मुकाबले- 34
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते 20
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीते- 1
अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिकॉर्ड?
दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 93 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 51 मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है. 2 मैच बेनतीजा रहा है. इस मैदान पर दिल्ली का जीत प्रतिशत 44.56 रहा है. अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह इस मैदान पर RCB का विनिंग प्रतिशत 63.63 का रहा है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
ये भी पढ़ें: अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- ‘वो मेरा फेवरेट प्लेयर है…’
दिल्ली कैपिटल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड में इसका पलड़ा है भारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









