Sport : एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए भारत को मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या #INA

Asian Games 2026 : आज एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने फिर से पदक हासिल कर लिए हैं. भारत के लिए आज के दिन शुरुआती पदक ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए हैं. इसके साथ ही भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में एंट्री मारकर देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है. वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जिससे इंडिया का लगभग एक और मेडल पक्का हो चुका है. तो आइए जानते हैं कि, अब तक भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदकों की संख्या कितनी हो चुकी है. 

भारत के लिए ईशा और पिंकी ने जीता मेडल

आज के दिन शूटिंग में ईशा सिंह ने भारत के लिए मेडल जीता है. वहीं हैदराबाद की 21 वर्षीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्तौल स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीत लिया है. उनके अलावा पिंकी बल्हारा ने वूमेंस -78 किग्रा कुराश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. वो इस इवेंट के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं और भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इसके साथ की पिंकी इस खेल में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं.

ईशा सिंह ने 38 हिट के साथ फाइनल खत्म किया, जो चीन की शियाओ जियारुइक्सुआन के बराबर था, जिन्होंने शूट-ऑफ में जीत हासिल करके आखिरकार गोल्ड मेडल जीता. दोनों शूटर्स ने हांग्जो 2023 में लियू रुई के बनाए गेम्स रिकॉर्ड की भी बराबरी की. ईशा ने फाइनल टाई-ब्रेकर 2-3 से हारने के बाद आखिरकार सिल्वर मेडल जीता, इससे पहले उन्होंने कई एलिमिनेशन राउंड में हिम्मत बनाए रखी.

भारत की पिंकी बल्हारा ने कुराश के -78 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. पिंकी एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया की मो सुमिन से 0-5 से हार गईं. इसके साथ ही वो गोल्ड मेडल मैच से ही बाहर हो गईं. पिंकी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में एक और साउथ कोरियाई खिलाड़ी लिम को 3-0 से हराया था.

अब तक कितनी हुई भारत के मेडल की संख्या

एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत के खाते में कुल 39 मेडल आ चुके हैं. इसमें से देश के नाम अब तक सिर्फ 4 गोल्ड मेडल हैं. वहीं भारत को 17 सिल्वर मेडल मिल चुके हैं. देश के नाम एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन अब तक कुल 18 ब्रॉन्ज मेडल भी हो चुके हैं. वहीं भारत के पदकों की संख्या में इजाफा होने वाला है, क्योंकि अभी भारत कई और पदक इवेंट में खेलने वाला है.

लवलीना ने भी किया मेडल पक्का

भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कोरिया की सियोंग सुयोन के खिलाफ महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 5-0 से शानदार जीत हासिल कर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बान ली और एक और मेडल भारत के लिए पक्का कर दिया. वहीं इंडियन मेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जिसके साथ ही भारत का एक और मेडल पक्का हो चुका है. इंडिया एशियन गेम्स में अपनी क्रिकेट टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा है.

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली 

देशस्वर्णरजतकांस्यकुल
चीन1255144220
जापान396461164
दक्षिण कोरिया21264390
उज्बेकिस्तान11171240
कजाकिस्तान9112343
थाईलैंड971127
बहरीन82313
ईरान714930
उत्तर कोरिया75517
मलेशिया62917
हांगकांग, चीन5121734
भारत4171839
चीनी ताइपे372131

ये भी पढ़ें : 56 साल का इंतजार खत्म! एशियन गेम्स में भारत के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए भारत को मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button