Sport : ऐसा लगा ट्रॉफी ही जीत ली! वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर वायरल हुआ काव्या मारन का ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रहा वायरल #INA

SRH VS RR Kavya Maran Reaction Viral: इंडियन प्रीमियर लीग में बैक टू बैक 4 मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में आरआर के टॉप-5 बल्लेबाज महज 9 रन पर ही आउट हो गए, जिसमें आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे. मगर, वैभव के विकेट पर SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शून्य पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 में तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं चला. वैभव RR की ओर से ओपनिंग के लिए आए, लेकिन वह प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर गोल्डन डक पर ही अपना विकेट गंवा बैठे और पवेलियन लौट गए. वैभव के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए और राजस्थान का स्कोर एक वक्त पर 9 रन पर 5 विकेट हो गया था. हालांकि, इसके बावजूद 217 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान की टीम ने 159 रन बनाए, जो उनकी डीप बैटिंग को दर्शाता है.

वैभव के विकेट पर कूद पड़ीं काव्या मारन

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी एक बार अगर क्रीज पर टिक जाएं, तो विपक्षी टीम पर हावी हो जाते हैं. ऐसे में जब SRH VS RR मैच में हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को आउट करने का मौका बनाया, तो स्टैंड में बैठीं काव्या मारन उछल पड़ीं. उनका मुंह खुला का खुला रह गया, जब तक विकेटकीपर सलिल अरोरा ने कैच लपक नहीं लिया. फिर, काव्या ने खुशी से झूमते हुए वैभव के विकेट को सेलिब्रेट किया. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यहां देखें यूजर्स के रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: प्रफुल्ल हिंगे ने एक साल पहले कर दी थी डेब्यू मैच में इतिहास रचने की भविष्यवाणी, बोले- ‘जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा…’

ऐसा लगा ट्रॉफी ही जीत ली! वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर वायरल हुआ काव्या मारन का ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रहा वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close