Sport : प्रोटेक्ट करना श्रेयस अय्यर से सीखिए…, शशांक सिंह ने 3 बार की एक ही गलती, बचाते हुए कैमरे में कैद हुए पंजाब के कप्तान #INA

IPL 2026: दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अब तक अपने सभी खेले गए 5 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. यानी PBKS की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और बल्लेबाज शशांक सिंह के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देख सभी की हंसी छूट गई. यह मामला कैच ड्रॉप को लेकर था. 

LSG के खिलाफ मुकाबले में शशांक सिंह ने छोड़े 3 कैच

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 3 कैच ड्रॉप कर दिए, जिससे पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोटिंग भी काफी नाखुश दिखे. 18वें ओवर में एडम मार्कराम 21 रन बनाकर खेल रहे थे तब बाउंड्री के पास शशांक ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके अलावा भी उन्होंने 2 कैच ड्रॉप किए. 2 कैच छोड़ने के बाद तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शशांक से कैच पकड़ने की उम्मीद छोड़ दी थी. शशांक के तीसरा कैच ड्रॉप करते ही अय्यर हंसने लगे थे. 

कैच ड्रॉप के बाद शशांक सिंह को हेड कोच रिकी पोटिंग से बचाते नजर आए श्रेयस अय्यर

लखनऊ को हराने के बाद जब पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और स्टाफ हाथ मिलाने के लिए आए तो इस दौरान श्रेयस अय्यर शशांक सिंह को गले लगाकर उनका मुंह कैप से छुपाते नजर आए, मानों अय्यर शशांक को हेड कोच रिकी पोटिंग तीखी नजर से बचाते नजर आए रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि श्रेयस अय्यर कैमरे से शशांक सिंह को छुपाते नजर आ रहे हैं. जो भी हो लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान और खिलाड़ियों के बीच इस बॉन्ड को देखकर फैंस काफी खुश हो गए.

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रनों से हराया

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मैच रविवार की शाम को खेला गया. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और पूरी टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. LSG के लिए ऋषभ पंत (43), एडम मार्कराम  (42) और मिचेल मार्श (40) रन बनाए. इस तरह पंजाब किंग्स ने मुकाबले को 54 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें:  आयुष म्हात्रे की जगह CSK की प्लेइंग-11 में 28 बॉल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की होगी एंट्री, जानें कब मचाया था धमाल

प्रोटेक्ट करना श्रेयस अय्यर से सीखिए…, शशांक सिंह ने 3 बार की एक ही गलती, बचाते हुए कैमरे में कैद हुए पंजाब के कप्तान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close